1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन है संजू सैमसन का लकी चार्म? शतक ठोकने के बाद बल्लेबाज ने किया खुलासा, कहा- हर मैच में आया करो

कौन है संजू सैमसन का लकी चार्म? शतक ठोकने के बाद बल्लेबाज ने किया खुलासा, कहा- हर मैच में आया करो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 11, 2026 10:30 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 10:45 pm IST

Sanju Samson: आईपीएल 2026 का पहला शतक CSK के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से आया। दिल्ली के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद संजू ने एक बड़ा बयान दिया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AFP

Sanju Samson on Ravi Shastri: आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीजन का पहला शतक 18वें मैच में आया। ये कारनामा CSK के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। शतक लगाने के बाद संजू काफी खुश नजर आए क्योंकि इस मैच से पहले तक उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और चेन्नई की टीम लगातार मैच भी हार रही थी। ऐसे में चेन्नई की वापसी के लिए संजू का फॉर्म में आना बहुत जरूरी था।

संजू सैमसन ने रवि शास्त्री को लेकर दिया मजेदार बयान

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने एक मजेदार बयान दिया। दरअसल संजू जब मिड इनिंग ब्रेक में ब्रॉडकास्टर्स से बात करने पहुंचे तब उन्होंने कुछ मजेदार बातें की। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मेरे लकी पर्सन लगते हैं। कृपया हर मैच में आइए सर। वहीं, अपनी फॉर्म पर बात करते हुए संजू ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, चाहे फॉर्म कितनी भी अच्छी हो, देश के लिए जीते हुए मैचों के बाद कुछ असफलताएं मन में संदेह पैदा कर देती हैं। मैं बेसिक्स पर टिके रहना चाहता था। सोच रहा था कि क्या मुझे और आक्रामक खेलना चाहिए, लेकिन मैं अपने बेसिक्स पर अड़ा रहा और शुक्र है कि मुझे आज कामयाबी मिली।

मुश्किल पिच पर संजू ने खेली बेहतरीन पारी

पिच को लेकर संजू ने कहा कि शुरुआत में गेंद फंसकर बल्ले पर आ रही थी। जब अक्षर पटेल ने पावरप्ले में गेंदबाजी की तो गेंद रुक रही थी। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती चली गई। आयुष म्हात्रे के साथ बैटिंग करने का अनुभव शानदार था। हम दोनों मिलकर बोर्ड पर जितना बड़ा स्कोर संभव हो, उतना लगाना चाहते थे. हमारी लंबी बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए सही गेंदबाजों को चुनकर हम उन्हें निशाना बना रहे थे। खुशी है कि हम बड़ा स्कोर लगाने में सफल रहे।

सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश

संजू सैमसन दिल्ली के खिलाफ मैच में शुरुआत से ही लय में दिखे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.36 का रहा। संजू के लिए यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक है। इस मैच में संजू ने 52 बॉल में सेंचुरी पूरी की और यह उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक है सैमसन ने इससे पहले सनराजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ शतकीय पारियां खेली थीं। अब संजू आने वाले मैचों में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन बन गए कोहली-रोहित के क्लब का हिस्सा, ये कारनामा करने वाले बने टी20 क्रिकेट में सिर्फ चौथे भारतीय

Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने शतक ठोककर लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, तोड़ दिया एमएस धोनी का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल