1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने शतक ठोककर लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, तोड़ दिया एमएस धोनी का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने शतक ठोककर लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, तोड़ दिया एमएस धोनी का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 11, 2026 08:59 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 09:16 pm IST

Sanju Samson Century: CSK के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक लगाया है। उन्होंने इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। संजू ने इस मैच में 56 बॉल में नाबाद 115 रन बनाए।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

Sanju Samson Century: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया है। वह इस आईपीएल सीजन में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। संजू ने अपनी ये सेंचुरी 52 बॉल में पूरी की है। उनकी इसी पारी के दमपर चेन्नई की टीम इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। संजू पारी की शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए।

संजू सैमसन ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

संजू सैमसन अब आईपीएल इतिहास में सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। एमएस धोनी ने CSK के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी 84 रनों की खेली थी। लेकिन अब धोनी के इस रिकॉर्ड को सैमसन ने तोड़ दिया है। हालांकि आपको बता दें कि एमएस धोनी अक्सर मिडिल ऑर्डर में या निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन संजू सैमसन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल में पहली बार CSK के लिए खेल रहे हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए पहले ही सीजन में उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया।

संजू सैमसन ने लगाया आईपीएल करियर का चौथा शतक

संजू सैमसन के लिए यह आईपीएल का चौथा शतक है। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले शुभमन गिल और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में 4-4 शतक लगाया है। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने इस टूर्नामेंट में 8 शतक लगाए हैं। वहीं जोस बटलर 7 शतक लगाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में छह और केएल राहुल ने पांच शतक लगाए हैं।

संजू ने आईपीएल में अब तक किन टीमों के खिलाफ लगाई है सेंचुरी

संजू सैमसन ने अपना पहला आईपीएल शतक साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया था। उन्होंने उस मैच में 63 बॉल में 102 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने अगली सेंचुरी SRH के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। 2021 में संजू ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 बॉल में 119 रन बनाए थे। वहीं अब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया है। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने वाले CSK के दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले ये कारनामा मुरली विजय ने 2012 में इसी मैदान पर किया था। उन्होंने 58 बॉल में 113 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 खिलाड़ी

एमएस धोनी क्यों नहीं दिख रहे हैं मैदान पर? कप्तान ऋतुराज ने वापसी पर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल