1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs MI: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

RR vs MI: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 06, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 08:35 pm IST

IPL 2026 में मुंबई इंडियस की टीम 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में भिड़ेगी। इस मैच में मुंबई की नजर जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

IPL 2026- India TV Hindi
मुंबई बनाम राजस्थान Image Source : AP/PTI

RR vs MI Head to Head: IPL 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और अब बारी है मैच नंबर 13 की, जहां राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि एक टीम जीत की लय में है तो दूसरी वापसी के इरादे से उतरेगी। राजस्थान और मुंबई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो, मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 31
  • मुंबई इंडियंस की जीत: 16
  • राजस्थान रॉयल्स की जीत: 14
  • बेनतीजा: 1

शानदार फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर शानदार लय हासिल कर ली है। पहले मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराते हुए 210 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। वहीं, दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन बनाकर 6 रनों से जीत दर्ज की। टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजों ने भी निर्णायक मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान की टीम अब इस जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस को करनी होगी वापसी

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का आगाज मिला-जुला रहा है। टीम ने पहला मुकाबला जीतने के बाद दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना किया। उस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने 35 रन जोड़े। लेकिन गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए और दिल्ली ने लक्ष्य 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। अब मुंबई को इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, खासकर गेंदबाजी में।

इस सीजन जहां राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है, वहीं, मुंबई इंडियंस के पास वापसी का सुनहरा मौका है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है और फैंस को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल