IPL 2026 Orange Cap: IPL 2026 में 25 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए और ये दोनों ही मुकाबले काफी हाई स्कोरिंग रहे। इन दो मैचों के बाद जारी सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच से पहले तक ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास था, लेकिन दिन के दोनों मैच के खत्म होने के बाद यहां बदलाव देखने को मिला। विराट कोहली देखते ही देखते ऑरेंज कैप की रेस में पहले से सीधा पांचवें पायादन पर पहुंच गए। एक ही दिन में कुल 3 खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया।
IPL 2026: किस खिलाड़ी ने बनाए हैं इस सीजन सबसे ज्यादा रन
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शतक लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए थे। उन्होंने 152 रन की पारी खेलकर लंबी छलांग लगाई और टॉप पर अपना कब्जा जमाया। केएल राहुल के नाम अब 7 पारियों में 357 रन दर्ज हैं। इसके बाद दिन के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया। शतक लगाने के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर वो टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके नाम अब 8 मैचों में 357 रन हो गए हैं। लेकिन दिन के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। इसी के साथ इस सीजन 8 मैचों में उनके नाम 380 रन हो गए हैं।
विराट कोहली को हुआ नुकसान
इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। विराट इस लिस्ट में पहले से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इस सीजन अब तक 7 मैचों में 328 रन दर्ज हैं। वहीं चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन का नाम है। क्लासेन ने इस सीजन अब तक 8 मैचों में 349 रन बनाए हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)- 380
- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)- 357
- केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) - 357
- हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)- 349
- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 328
26 अप्रैल को खेले जाएंगे दो मुकाबले
आईपीएल में 26 अप्रैल (रविवार) को भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। ये मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें
SRH से बुरी तरह हारने के बाद बौखलाए रियान पराग, फील्डर्स की लगाई क्लास, कहा- कैच छोड़ना भारी पड़ा