1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH से बुरी तरह हारने के बाद बौखलाए रियान पराग, फील्डर्स की लगाई क्लास, कहा- कैच छोड़ना भारी पड़ा

SRH से बुरी तरह हारने के बाद बौखलाए रियान पराग, फील्डर्स की लगाई क्लास, कहा- कैच छोड़ना भारी पड़ा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 26, 2026 07:37 am IST,  Updated : Apr 26, 2026 07:40 am IST

Riyan Parag Statement: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद RR के कप्तान ने कहा कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम ने अच्छा काम किया, लेकिन कैच छोड़ना भारी पड़ा।

Riyan Parag- India TV Hindi
रियान पराग Image Source : AP

आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। RR की टीम इस मैच में 228 रन बनाने के बाद भी हार गई। मैच हारने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग काफी हताश और निराश नजर आए। इस मैच में मिली हार के लिए उन्होंने साफतौर पर खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। रियान पराग का मानना है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम ने अच्छा काम किया, लेकिन कैच छोड़ना भारी पड़ा। फील्डर्स की खराब फील्डिंग की वजह से 228 रन बनाने के बाद उनकी टीम हार गई।

कैच छोड़ना हमें भारी पड़ा- रियान पराग

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में रियान पराग ने कहा कि स्किल के हिसाब से हमने काफी अच्छा किया। हालांकि, हमने जो कैच छोड़े, अंत में वो हमें भारी पड़ा। अभिषेक जैसे शानदार खिलाड़ी के आप कैच नहीं छोड़ सकते हैं। फील्डिंग में टीम बेहतर कर सकती थी और सुधार की जरूरत है। हमें क्लिनिकल होना होगा और फील्डिंग किसी भी मैच में एक बड़ा रोल निभाती है। उम्मीद है कि हम अगले मैच में मानसिक तौर पर तरोताजा होकर वापस आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो, SRH के बॉलर्स ने 18वें और 19वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और शानदार यॉर्कर फेंके। हम 10-15 रन पीछे रह गए। अभिषेक और ईशान की बैटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि वे दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और मुझे लगा कि मेरे और फरेरा के पास विकेट लेने का बेहतर चांस था, लेकिन विकेट में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नहीं थी।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच को लेकर रियान पराग ने क्या कहा?

राजस्थान के कप्तान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले को लेकर कहा कि हर दिन अलग मैदान और अलग तरह का मैच होता है, इसलिए हमारी रणनीति भी बदलती रहती है। अभी हमें नहीं पता कि चंडीगढ़ की पिच कैसी होगी। पंजाब ने दिल्ली में बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। लेकिन चंडीगढ़ एक नया मैदान है, वहां की पिच और मिट्टी अलग होगी। उम्मीद है कि वहां इतना बड़ा स्कोर नहीं बनेगा। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे, लेकिन अभी हमें थोड़ा समय चाहिए ताकि हम आराम कर सकें, इस मैच के बारे में सोचें और फिर आगे बढ़ें।

बेकार गई वैभव की शतकीय पारी

SRH के खिलाफ मैच में राजस्थान मने वैभव सूर्यवंशी के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। वैभव ने इस मैच में 37 बॉल पर 103 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई। हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा (57 रन) और ईशान किशन (74 रन) ने शानदार मैच विनिंग पारी खेली। ईशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, टेंशन में राजस्थान

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 फॉर्मेट में वो कर दिखाया जो बड़े से बड़े दिग्गज भी न कर सके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल