1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, टेंशन में राजस्थान

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, टेंशन में राजस्थान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 25, 2026 10:27 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 10:27 pm IST

IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

Vaibhav Sooryavanshi - India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : JIOHOTSTAR SCREENGRAB

Vaibhav Sooryavanshi injured: IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने राजस्थान रॉयल्स के खेमे में हड़कंप मचा दिया है। ये खबर जुड़ी है, वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस से। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी SRH vs RR मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अचानक चोटिल हो गए और दर्द से कराहते हुए उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

घटना उस वक्त हुई जब तीसरे ओवर की आखिरी गेंद ईशान किशन ने जोरदार शॉट खेला। गेंद बल्ले से लगते ही बाउंड्री की तरफ तेजी से गई। जिस तरफ गेंद गई, उसी तरफ सूर्यवंशी खड़े थे। लेकिन गेंद बहुत तेजी से बाउंड्री की तरफ जाने लगी, जिसका पीछा करने के लिए वह तेजी से दौड़े। इसी दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और वह तुरंत जमीन पर बैठ गए। कुछ ही पलों में फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज शुरू किया गया। हालात ऐसे थे कि सूर्यवंशी खुद चलने की स्थिति में नहीं दिखे और उन्हें फिर सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस दौरान वह साफ तौर पर लंगड़ाते हुए नजर आए, जिससे टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ गई।

राजस्थान के खेमें में टेंशन

ऐसा माना जा रहा है हैमस्ट्रिंग इंजरी या क्रैम्प हो सकता है, लेकिन इसकी गंभीरता का पता मेडिकल जांच के बाद ही चल पाएगा। अगर चोट गंभीर हुई, तो राजस्थान रॉयल्स को आने वाले मैचों में बड़ा झटका लग सकता है। टीम के लिए सूर्यवंशी इस सीजन में एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और आगे की स्थिति जल्द साफ होगी।

SRH के खिलाफ जड़ा तूफानी सैकड़ा

गौरतलब है कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। सनराइजर्स के खिलाफ वैभव ने तूफानी शतक जड़ा, जिसके दम पर राजस्थान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 28 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। वैभव ने शानदार 103 रनों की पारी खेली, जो उनका IPL में दूसरा धमाकेदार शतक है। उन्होंने महज 36 गेंदों में सैकड़ा जड़ा। इससे पहले उनके बल्ले से IPL 2025 में पहला शतक आया था, जो IPL का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा

लुंगी एंगिडी की चोट पर आया बहुत बड़ा अपडेट, IPL ने फैंस को दी जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल