1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Orange Cap: इस सीजन अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन? ये रही टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap: इस सीजन अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन? ये रही टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 03, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 11:43 pm IST

IPL 2026 Orange Cap List: CSK vs PBKS मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट देखें तो वहां टॉप पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज का नाम है। अभी तक दो बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस सीजन 100 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Cooper Conoley- India TV Hindi
कूपर कोनोली Image Source : AP

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2025 में अब तक कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। सीजन के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप के टेबल में काफी उलटफेर देखने को मिला है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर अब पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पहुंच गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मौजूद हैं। आपको बता दें कि टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में चेन्नई और बेंगलुरु का एक भी प्लेयर मौजूद नहीं है।

इस सीजन अब तक किस बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली का नाम है। कोनोली दो मैच खेल चुके हैं और वहां उनके बल्ले से 108 रन आए हैं। वहीं केकेआर के अंगकृश रघुवंशी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अब तक दो मैचों में 103 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर SRH के ईशान किशन का नाम है, उन्होंने 2 मैचों में 94 रन बनाए हैं। चौथे पायदान पर भी SRH के ही खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन का नाम है। उन्होंने अब तक दो मुकाबलों में 83 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के रेयान रिकेलटन का नाम है, वह एक मैच में ही 81 रन बना चुके हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • कूपर कोनोली (PBKS)- 108 रन (2 मैच)
  • अंगकृश रघुवंशी (KKR)- 103 रन (2 मैच)
  • ईशान किशन (SRH)- 94 रन (2 मैच)
  • हेनरिक क्लासेन (SRH)- 83 रन (2 मैच)
  • रेयान रिकेलटन (MI)- 81 रन (1 मैच)

CSK vs PBKS मैच का हाल

CSK और PBKS के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो वहां चेन्नई को इस सीजन लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब ने इस मैच में चेन्नई को पांच विकेट से हराया है। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। CSK की तरफ से एकमात्र अर्धशतक आयुष म्हात्रे के बल्ले से आया। उन्होंने 43 बॉल पर 73 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स ने रन चेज में शानदार प्रदर्शन किया और 18.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और 29 बॉल में 50 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

CSK ने RCB को पीछे छोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी, IPL इतिहास में 36वीं बार किया ये कारनामा

CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे ने अर्धशतकीय पारी के दम पर किया बड़ा कारनामा, चेपॉक में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल