1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Playoffs Scenario: दो टीमों की एंट्री पक्की, इनका बाहर होना तय, कौन अगर- मगर में फंसा

IPL 2026 Playoffs Scenario: दो टीमों की एंट्री पक्की, इनका बाहर होना तय, कौन अगर- मगर में फंसा

 Published : Apr 28, 2026 10:06 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 10:06 am IST

IPL 2026 Playoffs Scenario: पंजाब किंग्स और RCB की एंट्री लगभग पक्की! वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। जानिए कौन सी टीमें Top-4 में जगह बनाएंगी और किन टीमों का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा। पूरी डिटेल्स यहां देखें।

Punjab Kings captain Shreyas Iyer and Gujarat Titans captain Shubman Gill- India TV Hindi
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल Image Source : AP

आईपीएल का ये सीजन अब आधे से ज्यादा हो गया है। अब टीमें और उनके फैंस प्लेऑफ के समीकरण और सिनेरियो को समझ रहे हैं। अब तक अंक तालिका में जो स्थिति बन रही है, उससे लगता है कि दो टीमों की प्लेऑफ में एंट्री पक्की है। दो ही टीमें ऐसी नजर आ रही हैं, जिनका बाहर होना तय सा नजर आ रहा है। अब सवाल ये भी है कि कौन कौन सी टीमें ऐसी हैं, जो अगर मगर के चक्कर में फंसी हुई हैं। चलिए पूरे समीकरण समझते हैं। 

IPL 2026 PlayOffs Race: प्लेऑफ की रेस में कौन सी टीमें सबसे आगे 

इस साल के आईपीएल में पंजाब किंग्स अकेली ऐसी टीम है, जो एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने सारे मैच जीते हैं, एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। टीम ने सात में से छह मैच जीते हैं और उसके पास कुल 13 अंक हैं। ऐसा नहीं लगता कि टीम को किसी नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी। टीम के प्लेऑफ में जाने के 95 प्रतिशत चांस हैं। हां, टीम को अब ये देखना होगा कि वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करे। अगर टीम ने तीन मैच जीत लिए तो उसका टॉप 2 में​ फिनिश करना तय हो जाएगा। 

RCB in IPL 2026 Points Table: आरसीबी के लिए भी प्लेऑफ का रास्ता साफ, नेट रन रेट भी काफी बेहतर

इसके बाद नंबर आता है आरसीबी का। सोमवार को ही आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को जबरदस्त तरीके से मात दी है, इससे उसके नेट रन रेट को भी बूस्ट मिला है। टीम ने 8 में से छह मैच जीते हैं और उसके पास 12 अंक हैं। नेट रन रेट की बात की जाए तो ये अब +1.919 का हो गया है। जो सबसे शानदार है। टीम के प्लेऑफ में जाने के 90 प्रतिशत चांस हैं। 

SRH vs RR in Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के लिए आने वाले मुकाबले अहम

इस बीच कुछ टीमें बीच में फंसी हुई हैं। वे ना तो टॉप में हैं और ना ही बॉटम में। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का नाम प्र​मुखता से आता है। दोनों टीमों के 8 मैचों में 10-10 पॉइंट्स हैं। हैदराबाद का रन रेट राजस्थान से थोड़ा बेहतर है। इन दोनों को अगले 6 मैचों में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, ताकि 16 पॉइंट्स का सुरक्षित आंकड़ा छू सकें। इन दोनों के प्लेऑफ में जाने के 80 प्रतिशत चांस आज की तारीख में दिखते हैं। 

गुजरात टाइटंस के लिए भी आने वाली है मुसीबत

बात अगर अंक तालिका में बीच की टीमों की करें तो उसमें गुजरात टाइटंस आती है। टीम के 8 मैचों में 4 जीत के साथ उनके 8 पॉइंट्स हैं। उन्हें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम 4 जीतने ही होंगे। ये काम मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। 

LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का खेल करीब करीब खत्म

अब उन टीमों की बात करते हैं, जिनका प्लेऑफ में जाना मुश्किल दिखता है, लेकिन अगर उन्होंने आने वाले दो से तीन मैच जीत लिए तो वे फिर से दावेदार हो जाएंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI), ये वो टीमें हैं, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ 8 मैचों में सिर्फ 4 पॉइंट्स जुटा पाई है, जबकि मुंबई के 7 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं। इन दोनों टीमों के लिए अब हर मैच 'करो या मरो' जैसा है। एक भी और हार इनका प्लेऑफ का सपना खत्म कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी बीच में फंसी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की बात करें तो दोनों के 8 मैचों के बाद 6-6 पॉइंट्स हैं। इनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। क्वालीफाई करने के लिए इन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम 5 जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार करना होगा। यानी उनके लिए भी रास्ता काफी मुश्किल है। लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा कि अभी तक किसी भी टीम ने आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बनाई है, वहीं कोई भी टीम बाहर नहीं हुई है। आने वाले तीन से चार मैच हर टीम के लिए अहम हैं, वहीं प्लेऑफ की चार टीमें तय करते हुए नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें 

ऑरेंज कैप की जंग में विराट कोहली की धमाकेदार एंट्री, पर्पल कैप के लिए भुवनेश्वर कुमार ने मारी बाजी

Team India Schedule: मई में 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल