1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेल और रोहित के स्पेशल क्लब में होगी विराट कोहली की एंट्री, माइलस्टोन से सिर्फ इतने सिक्स दूर

गेल और रोहित के स्पेशल क्लब में होगी विराट कोहली की एंट्री, माइलस्टोन से सिर्फ इतने सिक्स दूर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 17, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 05:19 pm IST

IPL 2026 में विराट कोहली पर सभी की नजरें टिकी होंगी। RCB 28 मार्च को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

Virat Kohli: IPL 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट फैंस को 28 मार्च से IPL का एक्शन देखने को मिलेगा। IPL के 19वें सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी। पिछले सीजन RCB को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली बल्ले से कमाल करने के लिए बेताब होंगे। इस दौरान उनके पास बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका होगा।

गेल और रोहित के क्लब में होगी एंट्री

दरअसल, विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस लिस्ट में वह तीसरे पायदान पर हैं। कोहली इस सीजन 9 छक्के जड़ते ही IPL के इतिहास में 300 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली के नाम 267 IPL मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं।

IPL के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 300 छक्कों का आंकड़ा छू पाए हैं। इनमें T20 के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। गेल ने IPL में 350 से ज्यादा छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित 302 छक्के जड़ चुके हैं। बता दें, IPL में अब तक 5 बल्लेबाज ही 250 से ज्यादा छक्के जड़ने में कामयाब हुए हैं। इनमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल - 357
  • रोहित शर्मा - 302
  • विराट कोहली - 291
  • महेंद्र सिंह धोनी - 264
  • एबी डिविलियर्स - 251

गौरतलब है कि विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 39.54 के औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। किंग कोहली IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 771 चौके जड़े हैं। 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 8661
  • रोहित शर्मा - 7046
  • शिखर धवन - 6769
  • डेविड वॉर्नर - 6565
  • सुरेश रैना - 5528
  • एमएस धोनी - 5439

यह भी पढ़ें:

भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 2 विकेट दूर, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे गेंदबाज

'वहां मेरा समय खत्म हो गया था', संजू सैमसन ने बताई राजस्थान से नाता तोड़ने की वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल