1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के आगे कुछ भी नहीं चैंपियंस ट्रॉफी, इन 6 खिलाड़ियों से भी कम है ICC टूर्नामेंट की प्राइज मनी

IPL के आगे कुछ भी नहीं चैंपियंस ट्रॉफी, इन 6 खिलाड़ियों से भी कम है ICC टूर्नामेंट की प्राइज मनी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 16, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 11:23 pm IST

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज से पहले IPL 2025 के शेड्यूल का ऐलान हुआ। चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद IPL के आगामी सीजन का 22 मार्च से आगाज होगा।

IPL vs CT- India TV Hindi
IPL और ICC चैंपियंस ट्रॉफी Image Source : GETTY

क्रिकेट जगत में इस समय एक ही टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। ये टूर्नामेंट है ICC चैंपियंस ट्रॉफी जिसका 8 साल बाद आयोजन होने जा रहा है। आखिरी बार साल 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का इस बार आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी दुबई में 23 फरवरी को खेला जाएगा। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का 19 फरवरी से आगाज होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में 20 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा।  टीम इंडिया की नजरें इस बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में ICC चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग ICC चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी की दुनिया की सबसे मशहूर T20 लीग IPL से तुलना कर रहे हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को भारी भरकम रकम दी जाएगी। यही वजह है कि टूर्नामेंट की प्राइज मनी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि IPL की प्राइज मनी के सामने ICC टूर्नामेंट की प्राइज मनी थोड़ी कम है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टूर्नामेंट की प्राइज मनी पर।

IPL ज्यादा अमीर

ICC ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी 2.24 मिलियन अमेरिकी डालर रखी है जो भारतीय रुपयों में 19.41 करोड़ रुपये होती है। IPL की प्राइज मनी की बात की जाए तो ये थोड़ी सी ज्यादा है। IPL की प्राइज मनी 2.41 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारतीय रुपये में ये लगभग 20 करोड़ रुपये होती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि IPL प्राइज मनी के मामलें में चैंपियंस ट्रॉफी से आगे है। आपको जानकर हैरानी होगी कि IPL के 6 खिलाड़ी ICC चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी से ज्यादा पैसे पिछले साल बटोर चुके हैं। ये खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली और निकोलस पूरन। 

6 खिलाड़ियों की जेब में प्राइज मनी से भी ज्यादा पैसा

बता दें, IPL 2025 का पिछले साल मेगा ऑक्शन हुआ था जिसमें ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे। पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वेंकटेश अय्यर भी 23.75 करोड़ रुपये मेगा ऑक्शन में बटोरने में सफल रहे थे। SRH ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन किया था जबकि विराट कोहली और निकोलस पूरन भी 21-21 करोड़ रुपये में रिटेन हुए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल