IPL 2026 Schedule: BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले चरण का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह टूर्नामेंट 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, लेकिन इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण पूर्ण शेड्यूल चुनावों की तारीखों के बाद जारी किया जाएगा। इस बार IPL के 19वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। पिछले साल के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे।
IPL के इस पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे, और ये मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद के स्टेडियम्स में होंगे। इस दौरान चार डबल-हेडर मैच भी होंगे, जहां दो मैच एक ही दिन में खेले जाएंगे। दिन का मैच 03:30 बजे शुरू होगा, जबकि शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल 2026 को होगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा और इसके बाद गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेंगे, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सामना करेंगे। पंजाब किंग्स अपने शुरुआती घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेलेंगे।
बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की बनाई एक्सपर्ट कमिटी से मंजूरी मिलने पर ही होंगे। कमिटी 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक मीटिंग और इंस्पेक्शन करेगी, जिसमें मैच के दिन के इंतजामों का पूरा मॉक डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा ताकि IPL मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सके।
राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को गुवाहाटी में अपने होम कैंपेन की शुरुआत करेगी, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को होस्ट करेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS) 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में अपने शुरुआती होम मैच खेलेगी। सीजन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पाँच और रायपुर में दो होम मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन होम मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार होम मैच खेलेगी।
BCCI की ओर से फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। इस दौरान कुल 20 मैच 10 वेन्यू पर आयोजित होंगे। सीजन का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल 2026 को होगा, जब दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर के मैच में होगा, उसके बाद गुजरात टाइटन्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
कुल 20 मैच 10 जगहों पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
5 अप्रैल - SRH बनाम LSG, हैदराबाद में।
5 अप्रैल - RCB बनाम CSK, चिन्नास्वामी में।
6 अप्रैल - KKR बनाम PBKS, ईडन गार्डन्स में।
7 अप्रैल - RR बनाम MI, गुवाहाटी में।
8 अप्रैल - DC बनाम GT, दिल्ली में।
9 अप्रैल - KKR बनाम LSG, ईडन गार्डन्स में।
10 अप्रैल - RR बनाम RCB, गुवाहाटी में।
11 अप्रैल - PBKS बनाम SRH, मुल्लांपुर में।
11 अप्रैल - CSK बनाम DC, चेपॉक में।
12 अप्रैल - LSG बनाम GT, लखनऊ में।
12 अप्रैल - MI बनाम RCB, वानखेड़े में।
IPL के 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। 28 मार्च से लीग का आगाज होगा, जो पहले ही पता चल गया था। IPL 2026 के पहले 20 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की गई है।
IPL 2026 फैंस के लिए जबरदस्त होगा क्योंकि हाल ही में टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अब भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे।
IPL 2026 के पहले 20 दिनों का शेड्यूल आज शाम 7 बजे आएगा। JioHotstar और Star Sports पर इसका सीधा प्रसारण होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।
BCCI ने पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग का इंतजार करते हुए दो फेज में शेड्यूल जारी करने का फैसला किया है। शेड्यूल के पहले फेज की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है, जबकि दूसरे फेज का ऐलान इन 3 राज्यों में चुनाव की तारीखें तय होने के बाद की जाएगी।
पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को खेला जाएगा। दोपहर में दिल्ली और मुंबई भिड़ेंगे। शाम में गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस की टीम 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। मुंबई में यह मुकाबला खेला जाएगा।
ऐसा अनुमान है कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन की शुरुआत होगी।
विराट कोहली आगामी IPL सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। RCB इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक दिन पहले IPL 2026 के शेड्यूल पर अपडेट दिया था। सैकिया ने कहा था कि BCCI कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों पर विचार करने के बाद IPL के पहले 20 दिन का शेड्यूल घोषित करेंगे और बाद में टूर्नामेंट का बाकी शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने की तारीख ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर और कई फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा। फाइनल मई के आखिर हफ्ते में होने की संभावना है।
IPL के नए सीजन का 28 मार्च से आगाज होगा। हालांकि, अब तक शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है। IPL 2026 के शेड्यूल का कुछ घंटे में ऐलान हो सकता है। BCCI की ओर से पहले 20 दिनों के शेड्यूल की घोषणा होने की संभावना है।
संपादक की पसंद