1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RCB: दिल्ली में बरसेंगे रन या गेंदबाज मारेंगे बाजी, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज

DC vs RCB: दिल्ली में बरसेंगे रन या गेंदबाज मारेंगे बाजी, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 27, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 04:45 pm IST

IPL 2025 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टक्कर होगी। इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल जैसे स्टार बल्लेबाजों पर सभी की निगाहें लगी होंगी।

DC vs RCB- India TV Hindi
दिल्ली बनाम आरसीबी Image Source : INDIA TV

DC vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में विराट कोहली और केएल राहुल के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड सबसे बड़े आकर्षण होंगे। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। घरेलू मैदान पर विराट कोहली के लिए यह एक खास मुकाबला होगा। दिलचस्प बात यह है कि विरोधी टीम का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें दिल्ली के दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने की संभावना है। कोहली ने इस सीजन अब तक 9 मैचों में पांच अर्धशतक जड़कर 392 रन बनाए हैं। दिल्ली में खेले गए अब तक दोनों मैच रोमांचक रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं। 

DC vs RCB मैच डिटेल्स

  • तारीख: 27 अप्रैल 2025
  • दिन: रविवार
  • समय: 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस: 7:00 PM 
  • वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है , लेकिन पारी आगे बढ़ने के साथ-साथ यह धीरे-धीरे धीमी होती जाती है। यह कोटला की पिच की खासियत है, जो अक्सर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन खेल के आगे बढ़ने और सीजन के आगे बढ़ने के साथ धीमी होती जाती है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्रीज पावर-हिटिंग को आसान बना देती है। इस सीजन अब तक यहां 2 मुकाबले खेले गए हैं। पहले मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 रनों से बाजी मारी जबकि दूसरे मैच का नतीजा सुपर ओवर में जाकर निकला। 

दोनों टीमों का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, माधव तिवारी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, मोहित शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल