1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने अर्धशतक लगाते ही IPL में हासिल किया बड़ा मुकाम, सिर्फ 74 पारियों में कर दिया कमाल

ईशान किशन ने अर्धशतक लगाते ही IPL में हासिल किया बड़ा मुकाम, सिर्फ 74 पारियों में कर दिया कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 16, 2023 06:57 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 07:26 pm IST

Ishan Kishan: ईशान किशन ने केकेआर के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया और आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

Ishan Kishan - India TV Hindi
Ishan Kishan Image Source : AP

IPL 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीतने के लिए 186 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन ने बहुत ही कमाल की बैटिंग की और आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

ईशान किशन ने किया कमाल 

ईशान किशन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में उन्होंने अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। आईपीएल में 2000 रन तक वह 74 पारियों में पहुंचे हैं। 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर 

ईशान किशन साल 2016 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। साल 2016-2017 में उन्होंने गुजरात लॉयंस की तरफ से खेला। इसके बाद साल 2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। तब वह मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर की अहम रीढ़ बन गए हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपने दम पर मुंबई को कई मैच जिताए हैं। वह विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं। 

मुंबई को जिताए कई मैच 

ईशान किशन ने अभी तक आईपीएल के 79 मैचों में 2001 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 है। आईपीएल में उन्होंने 133.58 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ईशान किशन अभी सिर्फ 24 साल के ही हैं और उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। 

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच 

मुंबई इंडियंस ने केकेआर की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमा यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार पारियां खेली। इन बल्लेबाजों की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही। सूर्या ने 43 रन, ईशान किशन ने 58 रन और तिलव वर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया। टिम डेविड ने अंत में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल