1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोई भी भारतीय नहीं कर सका ऐसा काम, अब ईशान किशन ने किया कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोई भी भारतीय नहीं कर सका ऐसा काम, अब ईशान किशन ने किया कमाल

 Published : Mar 24, 2025 05:12 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 05:12 pm IST

Ishan Kishan: ईशान किशन ने आईपीएल 2025 का पहला शतक लगा दिया है। लेकिन अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो बतौर भारतीय बल्लेबाज इस टीम के लिए शतक लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज हैं।

ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइसर्ज हैदराबाद के लिए पहले से ही कहा जा रहा था कि इस टीम की बै​टिंग कमाल की है। एक से एक धाकड़ बल्लेबाज टीम में हैं। जब टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरी तो ये बात सही साबित हुई। टीम ने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जो खबर ली है, वो इसे शायद जल्द भूलेंगे नहीं। टीम ने पहले ही मैच में इतना बड़ा स्कोर टांग ​दिया कि जिसकी बराबरी करना आसान नहीं होगा। वैसे तो इसमें टीम के सलामी बल्लेबाजों का बड़ा योगदान रहा, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने तो कमाल ही कर दिया। इस साल का उन्होंने पहला आईपीएल शतक लगा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वो काम भी कर दिया, जो अब तक इस टीम के लिए कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले ही मैच में बना दिए 286 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के पहले ही मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवर में केवल 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना दिए थे। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आक्रामक शुरुआत दी। हालांकि अभिषेक शर्मा केवल 11 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन। ईशान किशन ने केवल 47 बॉल पर तेजतर्रार 106 रन ठोक दिए और आखिर तक आउट नहीं हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के ठोकने का काम किया। 

ईशान किशन ने लगाया आईपीएल 2025 का पहला शतक

अभी आईपीएल के इतिहास की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था। लेकिन अब ईशान किशन ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हो गए हैं। सनराइसर्ज हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा दो शतक डेविड वार्नर ने लगाए हैं। इसके बाद नाम आता है जॉनी बेयरस्टो का, जिन्होंने एक शतक इस टीम के लिए लगाया है। हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड और हैरी ब्रूक भी इस टीम के लिए एक एक शतक लगा चुके हैं। ईशान किशन इस लिस्ट में नई एंट्री है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज के रूप में वे पहले खिलाड़ी हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: CSK पहला मैच जीतकर भी नहीं बन पाई टेबल टॉपर, ये टीम नंबर वन पर

मैच के बीच में तमीम इकबाल को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल