1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इशान किशन बनाम शुभमन गिल, जानिए किसके आंकड़े हैं ज्यादा बेहतर

इशान किशन बनाम शुभमन गिल, जानिए किसके आंकड़े हैं ज्यादा बेहतर

 Published : Jan 10, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 12:49 pm IST

Shubman Gill vs Ishan Kishan : शुभमन गिल और इशान किशन की जोड़ी शानदार है। दोनों का भविष्य की टीम इंडिया को ओपनर माना जा रहा है।

Shubman Gill vs Ishan Kishan - India TV Hindi
Shubman Gill vs Ishan Kishan Image Source : GETTY

Shubman Gill vs Ishan Kishan : भारत बनाम श्रीलंका वन डे सीरीज आज से है। इस बीच आज कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हो रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली आज साल 2023 का पहला मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। आज फिर से रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे, वहीं विराट कोहली की नंबर तीन की सीट पक्की है। लेकिन शिखर धवन की गैरमौजूदगी में रोहित के साथ सलामी जोड़ी किसकी बनेगी। इसको लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिन पहले ही साफ कर दिया था कि वे शुभमन गिल को लगातार मौके देना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इशान किशन दोहरा शतक लगाने के बाद भी अभी ओपनिंग नहीं कर पाएंगे। लेकिन क्या आपको इन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में पता है। यानी किस खिलाड़ी ने कितने मैच खेले हैं और उनके आंकड़े किस तरह के हैं। 

Ishan Kishan
Image Source : PTIIshan Kishan

इशान किशन और शुभमन गिल हो सकते हैं भविष्य के सलामी बल्लेबाज 

इशान किशन और शुभमन गिल को भविष्य की टीम इंडिया का ओपनर भी माना जाता है। अच्छी बात ये है कि एक बाएं हाथ का बल्लेबाज है तो दूसरा दाएं हाथ का। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस साल के आखिर में होने वाले वन डे विश्व में इन दोनों में से एक ही बल्लेबाज खेलता हुआ दिखाई देगा। क्योंकि शिखर धवन टीम इंडिया में रहेंगे या नहीं, ये पक्का नहीं है, लेकिन रोहित शर्मा की जगह तो करीब करीब पक्की है। चलिए अब आपको बताते हैं कि इशान किशन और शुभमन गिल में से किसके आंकड़े कैसे हैं। 

शुभमन गिल और इशान किशन के वन डे आंकड़े
शुभमन गिल ने अब तक 15 वन डे मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं। इसमें उन्होंने 687 रन बनाए हैं। उनका औसत 57.25 का है और स्ट्राइक रेट 100 से भी ज्यादा का है। उनके नाम अब तक एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन है। वहीं इशान किशन की बात की जाए तो किशन ने अब तक नौ वन डे मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 477 रन बनाए हैं। उनका औसत 53 का है और स्ट्राइक रेट 111 का है। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है। यानी दोनों खिलाड़ी एक से बढ़कर एक हैं, किसी को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। लेकिन मौका तो किसी एक को ही दिया जा सकता है। देखना होगा कि आज शुभमन गिल को मौका मिलेगा तो वे कैसा प्रदर्शन करते हैं और जब इशान किशन को मौका मिलेगा तो वे इसे किस तरह से लपकने का काम करते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल