1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सामने मेजबान नीदरलैंड की चुनौती, कब-कहां और कितने बजे से देखें मुकाबला?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सामने मेजबान नीदरलैंड की चुनौती, कब-कहां और कितने बजे से देखें मुकाबला?

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 22, 2026 04:06 pm IST,  Updated : Aug 22, 2026 04:06 pm IST

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम टॉप-8 में जगह बनाने के बाद पूल-E में अपना पहला मुकाबला मेजबान नीदरलैंड की टीम के खिलाफ खेलेगी, जिसमें उनके लिए खुद को सेमीफाइनल में पहुंचाने की रेस में शामिल रखने के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम। Image Source : AP

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने पूल-डी में अपने तीन मुकाबलों में से एक में हार और दो को जीतने के साथ टॉप-8 में अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। अब भारतीय हॉकी टीम को पूल-E में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ इंग्लैंड के अलावा मेजबान नीदरलैंड और अर्जेंटीना की टीम शामिल है। यहां पर टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड और अर्जेंटीना से ही होगा, जिसमें उसका पहला मैच 22 अगस्त को मेजबान नीदरलैंड की टीम के खिलाफ एम्सटेलवीन के वेगेनेर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगा। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार की ऐप पर किया जाएगा। नीदरलैंड की टीम का पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह तीनों मैचों को जीतने में कामयाब रही थी।

नीदरलैंड के खिलाफ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नीदरलैंड के खिलाफ हॉकी में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो वह ज्यादा अच्छा नहीं है। दोनों टीमों के बीच में अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से नीदरलैंड की टीम ने जहां 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो वहीं भारतीय टीम 6 मैचों को जीतने में कामयाब रही है जबकि 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस मैच को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वहीं हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खुद को सेमीफाइनल में पहुंचाने की रेस में शामिल रखने के लिए भारतीय टीम को इस स्टेज में अपने दोनों मुकाबलों को जीतना जरूरी है इसी कारण नीदरलैंड के खिलाफ यह मैच काफी अहम रहने वाला है।

कब-कहां और कितने बजे से देखें भारत बनाम नीदरलैंड हॉकी मैच

भारत और नीदरलैंड की टीम के बीच में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले की शुरुआत एम्सटेलवीन के वेगेनेर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी, जिसमें भारतीय फैंस टीवी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, इसके अलावा मैच का सीधा प्रसारण डीडी फ्रीडिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा। भारत बनाम नीदरलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, जहां फैंस आसानी से लॉगिन कर मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

यानिक सिनर ने यूएस ओपन से नाम लिया वापस, चोट की वजह से लिया बड़ा फैसला

नीदरलैंड्स से 2-0 से हारी भारतीय महिला टीम, हॉकी वर्ल्ड कप में सलीमा टेटे की टीम को मिली निराशा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल