Tuesday, December 09, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पाकिस्तानी गेंदबाज को पीछे छोड़ पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पाकिस्तानी गेंदबाज को पीछे छोड़ पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर

IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में सिर्फ एक विकेट हासिल किया, लेकिन इसके दम पर वह एक बड़ा कारनामा करने में जरूर कामयाब रहे।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Nov 07, 2025 07:56 am IST, Updated : Nov 07, 2025 07:56 am IST
Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे। इस मैच में बुमराह ने अपने 4 ओवर्स में 27 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया। वहीं टीम इंडिया ने ये मुकाबला 48 रनों से जीतने के साथ सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली है, जिसके दम पर अब वह इस सीरीज को हारने के खतरे को भी टालने में कामयाब हो गए। बुमराह ने चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट लेने के साथ पाकिस्तानी टीम पूर्व खिलाड़ी सईद अजमल के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया।

जसप्रीत बुमराह इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-1 गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिसमें उन्होंने इससे पहले नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज पाकिस्तानी टीम के पूर्व गेंदबाज सईद अजमल को पीछे छोड़ा है। अजमल ने टी20 इंटरनेशनल में 11 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट हासिल किए थे। वहीं बुमराह ने अब तक 16 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी की है, जिसमें वह 20 विकेट ले चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी टीम एक और पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का नाम है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुल 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 20 विकेट (16 पारियां)
  • सईद अजमल (पाकिस्तान) - 19 विकेट (11 पारियां)
  • मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) - 17 विकेट (10 पारियां)
  • मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) - 17 विकेट (12 पारियां)

बुमराह के पास 5वें टी20 मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें जसप्रीत बुमराह के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। बुमराह जहां एक विकेट लेते ही जहां टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट का आंकड़ा पूरा कर लेंगे, वहीं बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: सूर्या ने बल्लेबाजों के सिर बांधा जीत का सेहरा, अभिषेक और गिल की तारीफ में बांधे पुल

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना ये खिलाड़ी, सूर्या भी नहीं कर पा रहे कुछ फैसला

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement