1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Jasprit Bumrah Injury Update : जसप्रीत बुमराह के सामने बड़ा संकट, जानिए कब करेंगे टीम इंडिया में वापसी

Jasprit Bumrah Injury Update : जसप्रीत बुमराह के सामने बड़ा संकट, जानिए कब करेंगे टीम इंडिया में वापसी

 Published : Nov 01, 2022 12:37 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 12:37 pm IST

Jasprit Bumrah Injury Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी नहीं हुई है।

Jasprit Bumrah - India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : PTI

Jasprit Bumrah Injury Update :  टीम इंडिया का ऐलान न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कर दिया गया है, जिसे भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 के बाद खेलती हुई नजर आएगी। भारत को न्यूजीलैंड में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच और तीन वन डे मैच खेलने हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बड़े फेरबदल देखने के लिए मिल रहे हैं। जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी रेस्ट करेंगे, वहीं हार्दिक पांड्या को टी20 और शिखर धवन को वन डे की कप्तानी सौंपी गई है। इतना ही नहीं इस सीरीज के लिए कई युवाओं को भी टीम में लिया गया है, जो इस साल के विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि जसप्रीत बुमराह किसी भी टीम में नहीं हैं। 

Jasprit Bumrah
Image Source : GETTY IMAGESJasprit Bumrah

टीम इंडिया बांग्लादेश से भी खेलेगी वन डे और टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड ही नहीं, इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर भी जाएगी और वहां टेस्ट व वन डे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए भी भारतीय टीम का  ऐलान कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने एक साथ दो दौरे और चार सीरीज के लिए भारतीय की घोषणा की है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। माना जा रहा है कि जल्द ही नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान होगा। यानी ये इस कमेटी का आखिरी सेलेक्शन भी हो सकता है, हालांकि इसके लिए बीसीसीआई की ओर से अब तक कुछ नहीं कहा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज चार दिसंबर से शुरू होगी और उसके बाद 22 दिसंबर तक चलेगी। यानी इस साल वे भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे। 

Jasprit Bumrah and Rohit Sharma
Image Source : APJasprit Bumrah and Rohit Sharma

एशिया कप के बाद अब रवींद्र जडेजा की भी वापसी 
एशिया कप 2022 में चोटिल हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में वापसी करते हुए दिखेंगे, उन्हें टीम में लिया गया है। लेकिन जसप्रीत बुमराह अभी तक वापसी नहीं कर पाएंगे। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाली सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह वापसी कर सकते हैं। हो सकता है कि वे सीधे आईपीएल में ही मैदान पर वापसी करें। इस साल का आईपीएल भी भारत में ही होगा और मार्च के आखिर या फिर अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है। बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी ने चयन से साफ कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर है और वे अब जल्द मैदान पर वापसी करने की स्थिति में नहीं हैं। देखना और इंतजार करना होगा कि बुमराह की वापसी कब तक होती है और वापसी के बाद वे कैसा प्रदर्शन अपनी टीम के लिए करते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल