1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 31, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 04:39 pm IST

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का सेलेक्शन फिटनेस के अधीन किया गया था।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AFP

भारतीय टीम अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने हाल ही में टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया था। इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन का सेलेक्शन फिटनेस के अधीन हुआ था। यानी कि इस सीरीज में खेलने के लिए दोनों प्लेयर्स को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है जो भारत के लिए अच्छी खबर है।

CoE से जसप्रीत बुमराह को मिली हरी झंडी

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में पास कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस वजह से वह लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच से बाहर रहे थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक हैं और दोनों टेस्ट मैचों में सेलेक्शन  के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस से जुड़े सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

WTC फाइनल के नजरिए से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद जरूरी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को यहां से बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में से भारत को कम से कम 7 मैच जीतने हैं। इसके बाद होने वाले चुनौतीपूर्ण न्यूजीलैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल करना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

2017 में भारत ने आखिरी बार श्रीलंका में खेली थी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका में आखिरी टेस्ट साल 2017 में खेला था। तीन मैचों की उस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम की थी। उस वक्त भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका को हराया था। अब इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, एशियन लीजेंड्स लीग में संडे को होगा आमना- सामना

इंग्लैंड के हेड कोच बनते ही स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान, कहा- यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल