1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह का क्या दबदबा हो गया कम? टी20 क्रिकेट में 8 साल बाद हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह का क्या दबदबा हो गया कम? टी20 क्रिकेट में 8 साल बाद हुआ ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 08, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 06:44 pm IST

मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 सीजन में अभी तक अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके, जिसमें तीन मैच खेलने के बाद वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मैच खेले हैं और उसमें से वह एक ही मुकाबले को जीतने में कामयाब हो सके हैं। इसमें उनके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को देखा जाए तो वह पूरी तरह से उम्मीद के विपरीत देखने को मिला है। बुमराह के खिलाफ इन तीन मैचों में विरोधी टीम के खिलाड़ी उनके खिलाड़ी अधिक आक्रामक होने की जगह बेहतर तरीके से शॉट खेलने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनके दबदबे को कम किया जा सके। इसी के चलते जसप्रीत बुमराह का खौफ इस सीजन थोड़ा कम अब तक देखने को मिला है और इसी वजह से तीन मैचों में उन्हें अधिक मार तो नहीं पड़ी लेकिन वह विकेट लेने में भी कामयाब नहीं हो सके।

टी20 क्रिकेट में 8 साल बाद बुमराह के साथ हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिनका अब तक तीनों ही फॉर्मेट में दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में बुमराह यदि तीन लगातार टी20 मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाते हैं तो उससे चिंता बढ़ना जरूर तय है। टी20 क्रिकेट में 8 साल के बाद ऐसा हुआ है जब वह तीन लगातार मैचों में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इससे पहले साल 2017-18 में जसप्रीत बुमराह ने तीन लगातार टी20 मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया था, जिसमें से दो श्रीलंका के खिलाफ मैच थे जबकि एक मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। आईपीएल में जसप्रीत बुमराह 10 साल बाद लगातार तीन मैचों में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हैं। बुमराह ने इससे पहले साल 2016 के आईपीएल सीजन में लगातार तीन मैचों में कोई विकेट नहीं लिया था।

बुमराह का आईपीएल 2026 के सीजन में गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में 4 ओवर्स की गेंदबाजी में 35 रन दिए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे मैच में 4 ओवर्स की गेंदबाजी की और 21 रन दिए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बारिश के चलते मुकाबला 11-11 ओवर्स का खेला गया और इसमें जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर्स की गेंदबाजी की और उसमें उन्होंने कुल 32 रन दिए थे।

जसप्रीत बुमराह जब तीन या उससे अधिक टी20 मैच में एक भी विकेट नहीं कर सके हासिल

गेंदबाजी प्रदर्शन विरोधी टीम वेन्यू तारीख
साल 2026      
तीन ओवर्स 32 रन राजस्थान रॉयल्स गुवाहटी 7 अप्रैल 2026
चार ओवर्स 21 रन दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 4 अप्रैल 2026
चार ओवर्स 35 रन कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 29 मार्च 2026
साल 2017-18      
चार ओवर्स 32 रन साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग 18 फरवरी 2018
तीन ओवर्स 21 रन श्रीलंका इंदौर 20 दिसंबर 2017
दो ओवर्स 10 रन श्रीलंका कटक 22 दिसंबर 2017
साल 2016      
दो ओवर्स 13 रन किंग्स इलेवन पंजाब विशाखापट्टनम 13 मई 2016
चार ओवर्स 28 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 11 मई 2016
चार ओवर्स 35 रन सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापट्टनम 8 मई 2016

मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का फॉर्म बड़ी चिंता

आईपीएल की ट्रॉफी को 5 बार अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह का ये फॉर्म थोड़ी टेंशन बढ़ाने वाला जरूर है, जिसमें आगामी मैचों में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। मुंबई इंडियंस अभी प्वाइंट्स टेबल में तीन मैचों में 2 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट -0.715 का है, वहीं अब उन्हें अपना अगला मुकाबला इस सीजन में 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में ध्वस्त हुआ ईशान किशन और ऋषभ पंत का कीर्तिमान, किसी को पता भी नहीं चला

CSK के लिए चौथे मैच से पहले आई गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी मैदान पर वापसी के लिए तैयार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल