Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC के बाद BCCI अवॉर्ड में भी जसप्रीत बुमराह की धूम, जीता ये बड़ा सम्मान

ICC के बाद BCCI अवॉर्ड में भी जसप्रीत बुमराह की धूम, जीता ये बड़ा सम्मान

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 01, 2025 08:18 pm IST, Updated : Feb 01, 2025 08:46 pm IST

जसप्रीत बुमराह को पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने के लिए BCCI ने बड़े अवॉर्ड से नवाजा है। बुमराह बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर बने हैं। BCCI ने उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

Jasprit Bumrah - India TV Hindi
Image Source : GETTY जसप्रीत बुमराह

BCCI Awards 2025: साल 2024 भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। टेस्ट हो या T20I, दोनों ही फॉर्मेट में बुमराह ने कहर बरपाया। बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में कामयाब रही। इसके बाद बुमराह ने टेस्ट में भी जलवा बिखेरा। पूरे साल टेस्ट में गेंद से कहर बरपाने के बाद बुमराह ने साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कमाल दिखाया और सबसे ज्यादा विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उन्होंने 5 मैचों में कुल 32 विकेट अपने नाम किए। साल 2024 में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इस प्रदर्शन के लिए क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने बुमराह को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ-साथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा। ICC अवॉर्ड में जलवा बिखेरने के बाद बुमराह ने BCCI अवॉर्ड में भी धूम मचा दी है।

जसप्रीत बुमराह का बजा डंका

दरअसल, BCCI ने बुमराह को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा है। बुमराह को मेन्स कैटेगिरी में 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए यह बड़ा अवॉर्ड दिया गया है। बुमराह ने पिछले साल भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। बुमराह ने अपनी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताने में अहम रोल अदा किया। इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत को घरेलू सीरीज जिताने में अपनी पूरी ताकत झोंकी। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को लोहा मनवाया। यही वजह है कि बुमराह का ICC और BCCI दोनों अवॉर्ड्स में डंका बज रहा है। बुमराह तीसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। इससे पहले 2018-19 और 2021-22 में खास अवॉर्ड बुमराह ने अपने नाम किया था। 

वूमेन्स कैटेगिरी में स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। मंधाना के लिए पिछला बेहद सफल रहा। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में 537 विकेट के साथ भारत के दूसरे और दुनिया के आठवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को BCCI स्पेशल अवॉर्ड दिया गया जबकि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। सरफराज खान को फरवरी 2024 में राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तेजतर्रार अर्धशतक के लिए मेन्स कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: पाकिस्तानी पेसर का टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा यह करिश्मा

IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे 5वां T20I मुकाबला, यहां जानिए सबकुछ

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement