1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी मिस्‍टेक! भूल सुधार के लिए करना होगा ये काम

रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी मिस्‍टेक! भूल सुधार के लिए करना होगा ये काम

 Published : Jul 13, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 06:36 pm IST

IND vs WI : टीम इंडिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में पकड़ बना ली है, लेकिन फिर भी कुछ गलतियां जरूर हुई हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

IND vs WI : रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया इस वक्‍त वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में फ्रंटफुट पर है। जहां एक ओर पहले वेस्‍टइंडीज के पूरी टीम 150 के स्‍कोर पर आउट कर दी, उसके बाद खुद कप्तान और उनके नए जोड़ीदार यशस्‍वी जायसवाल ने भारतीय टीम को अच्‍छी और ठोस शुरुआत दे दी है। लेकिन फिर भी कहना होगा कि रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने एक गलत फैसला कर लिया है। पहली पारी के ही दौरान ये नजर भी आ गया। वैसे तो जब टीम जीतती है या फिर जीतती हुई नजर आती है तो बहुत सारी गलतियां नजर नहीं आतीं, वहीं जीत पर छोटी छोटी गलतियां को बड़ा बना दिया जाता है। 

जयदेव उनादकट को पहली पारी में नहीं मिला एक भी विकेट 

दरअसल कप्‍तान रोहित शर्मा ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में दो युवाओं को डेब्‍यू का मौका दिया, ये यशस्‍वी जायसवाल और इशान किशन रहे। टीम में मोहम्‍मद शमी नहीं हैं, इसलिए माना जा रहा था कि शार्दुल ठाकुर और मोहम्‍मद सिराज के साथ मुकेश कुमार को भी डेब्‍यू का मौका मिल सकता है, लेकिन कप्‍तान ने एक साथ तीन डेब्‍यू कराने का फैसला नहीं किया और जयदेव उनादकट को प्‍लेइंग इलेवन में मौका दिया। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया इस वक्‍त बदलाव के दौर से गुजर रही है। यानी युवा और ऐसे प्‍लेयर्स को मौका दिया जा रहा है, जो आने वाले वक्‍त में भी खेलते हुए नजर आएं, लेकिन जयदेव उनादकट भविष्‍य की योजनाओं में तो शामिल होते हुए कतई नजर नहीं आ रहे हैं। इस मैच की ही बात कर ली जाए तो रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट चटकाए और रवींद्र जडेजा के खाते में तीन सफलताएं दर्ज थीं। वहीं मोहम्‍मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने भी एक एक विकेट लिया। यानी केवल जयदेव उनादकट ही ऐसे गेंदबाज रहे, जिनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया। 

जयदेव उनादकट ने सात ओवर में दिए 17 रन, नहीं मिला विकेट 
जयदेव उनादकट से कप्‍तान रोहित शर्मा ने सात ओवर की गेंदबाजी कराई और उन्‍होंने 17 रन दिए। सात ही ओवर शार्दुल ठाकुर ने भी किए और उन्‍होंने इसमें 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। शार्दुल ठाकुर से तो अगर जरूरत पड़ी तो बल्‍लेबाजी की भी उम्‍मीद की जा सकती है, लेकिन जयदेव कोई बहुत अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर लेते हों, ऐसा नहीं है। जयदेव उनादकट ने अभी तक जो दो मैच खेले हैं, उसमें महज तीन विकेट दर्ज हैं। उन्‍होंने अपना पहला मुकाबला सात 2010 में खेला था, लेकिन इसके बाद वे बाहर हो गए और इसे बाद करीब 12 साल बाद बांग्‍लादेश टूर पर टीम इंडिया में वापसी करते हैं, वे मैच भी खेलते हैं, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाते। 

जयदेव उनादकट ने दो मैच में लिए हैं तीन विकेट 
इसके बाद जब ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने भारत का दौरा किया था, तब भी उन्‍हें टीम में जगह दी गई, लेकिन प्‍लेइंग इलेवन में वे नहीं खेल पाए। इसके बाद अब उनको जब फिर से प्‍लेइंग इलेवन में मौका दिया गया तो वहां भी विकेटलेस ही गए। बांग्‍लादेश के ही खिलाफ वे दो टेस्‍ट मैचों में तीन विकेट लेने में कामयाब हुए थे। जयदेव उनाकट की उम्र भी अब 31 साल से ज्‍यादा की हो रही है। ऐसे में हो सकता है कि दूसरे टेस्‍ट में जब भारत और वेस्‍टइंडीज की टीमें आमने सामने हों तो कप्‍तान मुकेश कुमार को मौका दें और जयदेव उनादकट को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल