1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बाहर हुए झाय रिचर्डसन, इन खिलाड़ियों को मिला नया अनुबंध

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बाहर हुए झाय रिचर्डसन, इन खिलाड़ियों को मिला नया अनुबंध

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2022 01:45 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 01:45 pm IST

रिचर्डसन ने दिसंबर में एडीलेड में इंग्लैंड पर टेस्ट जीत के दौरान दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे लेकिन तब से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

Jhye Richardson, Cricket Australia, Sports, cricket- India TV Hindi
Jhye Richardson Image Source : GETTY

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट को जारी कर दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को शामिल नहीं किया गया जबकि अच्छे प्रदर्शन के बाद तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को इस सूची में जगह मिली है। सीए ने गुरुवार को 2022-23 सत्र के लिए अनुबंधित जिन 20 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की उसमें रिचर्डसन को जगह नहीं मिलना सबसे हैरानी भरा है। 

रिचर्डसन ने दिसंबर में एडीलेड में इंग्लैंड पर टेस्ट जीत के दौरान दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे लेकिन तब से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसके बाद अगले एशेज टेस्ट में मेलबर्न में बोलैंड ने 25 साल के रिचर्डसन की जगह ली थी और चार ओवर में सात रन देकर छह विकेट चटकाने के लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था। 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: केकेआर-मुंबई के मैच हुआ था बवाल, नीतिश राणा पर लगा जुर्माना और बुमराह को लगी फटकार

उन्होंने तीन टेस्ट में 9.55 के औसत से विकेट चटकाए हैं। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने कहा, ‘‘टी20 विश्व कप, एशेज और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की सफलता के साथ पिछले 12 महीने शानदार रहे। मिशेल मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, स्कॉट बोलैंड, मार्कस स्टोइनिस और मिशेल स्वीपसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल करने में मदद की और हमें खुशी है कि वे अपने अनुबंध बरकरार रखने में सफल रहे। ’’ 

ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वीपसन, डेविड वार्नर और एडम जम्पा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल