1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने ODI में तोड़ा बहुत बड़ा रिकॉर्ड, पहले नंबर पर पहुंचे; कर डाला ऐसा करिश्मा

जो रूट ने ODI में तोड़ा बहुत बड़ा रिकॉर्ड, पहले नंबर पर पहुंचे; कर डाला ऐसा करिश्मा

 Published : Jun 01, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 09:29 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की है और इयोन मोर्गन को खास मामले में पीछे किया है।

जो रूट- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

Joe Root ODI Runs: जो रूट की गिनती बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने दुनिया के हर कोने में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाया है और रनों के अंबार लगाए हैं। अभी वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने दमदार अर्धशतक लगाया था।

इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में बनाए सबसे ज्यादा रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 42 रन बनाते ही जो रूट इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड मोर्गन के नाम था। मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 6957 रन बनाए थे। जबकि रूट ने 6960 रन बना लिए हैं। अब रूट ने मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे क्रिकेट में साल 2013 में किया था डेब्यू

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2013 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए अभी तक 179 वनडे मैचों में 6960 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 13000 से ज्यादा रन

जो रूट की तकनीक बहुत ही कमाल की है और एक बार क्रीज पर जम गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। उनके पास वह काबिलियत है कि वह विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकें। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक 153 टेस्ट मैचों में कुल 13006 रन बनाए हैं, जिसमें 36 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 893 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने जीता था पहला वनडे मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने पहला वनडे मैच 238 रनों से जीता था, तब इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 400 रन बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 162 रनों पर ही सिमट गई। जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

यह भी पढ़ें:

एक मैच खेलने के बाद ही चोटिल हुआ मुंबई इंडियंस का प्लेयर, टीम को करना पड़ा बड़ा बदलाव

आईपीएल फाइनल के ये हैं नियम, बारिश आई तो उठाए जाएंगे ये कदम, ऐसे होगा विजेता का फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल