1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

जो रूट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

 Published : Jul 10, 2025 08:53 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 08:55 pm IST

तीसरे टेस्ट मैच में जो रूट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

jor root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

Joe Root: जो रूट की गिनती दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। उनके पास विकेट पर टिकने की गजब क्षमता मौजूद है। उन्होंने दुनिया के हर कोने में रन बनाए हैं और अपनी टीम को जीत दिलाई है। भारत के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोलता है। अब तीसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया है और वह 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट में पूरे किए 3000 रन

तीसरे टेस्ट मैच में 45 रन बनाते ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह भारत के खिलाफ टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में भारत के खिलाफ इतने ज्यादा रन कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं बना पाया था। रूट के बाद दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 2555 टेस्ट रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के खिलाफ ही टेस्ट में किया था डेब्यू

जो रूट ने साल 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भारत के खिलाफ ही किया था, तब से लेकर उन्होंने भारत के खिलाफ 33 टेस्ट मैचों में कुल 3009 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। भारत के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में रूट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन अब वह लय में लौट आए हैं। रूट के पास कमाल की तकनीक है और एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है।

टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 13000 से ज्यादा रन

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में अभी तक 13169 रन बनाए हैं, जिसमें 36 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड की टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 7126 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 893 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

जिस भारतीय टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हुई हत्या, क्या थी उसकी रैंकिंग? जानें करियर रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में किया अनोखा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल