1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होंगे जो रूट, ये है बड़ी वजह

IPL की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होंगे जो रूट, ये है बड़ी वजह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2022 02:22 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 02:22 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने आईपीएल की मेगा नीलामी में शामिल होने की बजाय खराब फॉर्म से जूझ रही अपनी टेस्ट टीम के प्रदर्शन में सुधार में सारी ऊर्जा झोंकने का फैसला किया है।

IPL की मेगा नीलामी में...- India TV Hindi
IPL की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होंगे जो रूट, ये है बड़ी वजह Image Source : GETTY

होबार्ट। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इस बार भी IPL की नीलामी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उन्हें खराब फॉर्म से जूझ रही अपनी टेस्ट टीम के प्रदर्शन में सुधार में सारी ऊर्जा झोंकने का फैसला किया है।

रूट ने 2018 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद से आईपीएल का कोई सत्र नहीं खेला है। पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट कैरियर पर नहीं हो।

एशेज सीरीज के पांचवें मैच में हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा,‘‘इस टीम में काफी सुधार की जरूरत है । इसके लिये मेरी सारी ऊर्जा चाहिये। मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और उसके लिये मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं।’’

उन्होंने इसकी पुष्टि की कि आईपीएल नीलामी में शामिल होने का प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है। आईपीएल में इस सत्र से दस टीमें होंगी और मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। 

(With PTI Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल