1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर गई पूरी भारतीय टीम से ज्यादा शतक इस अंग्रेज बल्लेबाज के नाम, खेलेगा पहला टेस्ट मुकाबला

इंग्लैंड दौरे पर गई पूरी भारतीय टीम से ज्यादा शतक इस अंग्रेज बल्लेबाज के नाम, खेलेगा पहला टेस्ट मुकाबला

 Published : Jun 19, 2025 08:04 am IST,  Updated : Jun 19, 2025 09:26 am IST

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय स्क्वाड में शामिल प्लेयर्स में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, करुण नायर और रवींद्र जडेजा ने ही टेस्ट शतक लगाए हैं।

भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जो रूट- India TV Hindi
भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जो रूट Image Source : GETTY

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इसी वजह से इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में युवा प्लेयर्स शामिल हैं। इनमें साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है और उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को मिली है। इंग्लैंड दौरे पर गई युवा प्लेयर्स से सजी भारतीय टीम की तरफ से कुल मिलाकर टेस्ट 29 शतक लगे हैं। वहीं इंग्लैंड के जो रूट अकेले ही टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक लगा चुके हैं।

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के सिर्फ 7 बल्लेबाजों ने लगाए टेस्ट शतक

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 5 शतक, ऋषभ पंत ने 6 टेस्ट शतक, युवा यशस्वी जायसवाल ने 4 टेस्ट शतक, केएल राहुल ने 8 टेस्ट शतक, करुण नायर ने एक टेस्ट शतक, नीतीश रेड्डी ने एक टेस्ट शतक और रवींद्र जडेजा ने चार टेस्ट शतक लगाए हैं। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम में शामिल इन 7 प्लेयर्स के अलावा और किसी ने शतक नहीं लगाया है। इन सातों बल्लेबाजों के टेस्ट शतकों का आंकड़ा मिलाकर 29 ही होता है।

जो रूट के नाम दर्ज हैं कुल 36 टेस्ट शतक

दूसरी तरफ इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट की गिनती दुनिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने 153 टेस्ट मैचों में 13006 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 36 शतक निकले हैं। इसके अलावा वह 65 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

इंग्लैंड ने पहले ही किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है और उसमें जो रूट का नाम भी शामिल है। ऐसे में उनका पहले टेस्ट में खेलना पूरी तरह से तय है। रूट का भारत के खिलाफ भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में कुल 2846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल रहे हैं। 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल