1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट के शतक ने बढ़ाई सचिन तेंदुलकर की टेंशन, खतरे में पड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

जो रूट के शतक ने बढ़ाई सचिन तेंदुलकर की टेंशन, खतरे में पड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jun 16, 2023 10:52 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 10:52 pm IST

जो रूट एक और टेस्ट शतक के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं।

Joe Root century- India TV Hindi
Joe Root century Image Source : GETTY

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक हाईवोल्टेज मुकाबले में पहले एशेज टेस्ट मैच में भिड़ रही हैं। इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने शानदार शतक ठोका। रूट के करियर का ये 30वां टेस्ट शतक था। वहीं रूट अब सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के रिकॉर्ड के लिए अब बड़ा खतरा बन चुके हैं।

खतरे में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड!

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सचिन के नाम 15921 रन हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 18426 रन बनाए हैं। वनडे में तो दुनिया का कोई बल्लेबाज सचिन के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं है और शायद आने वाले समय में हो भी नहीं। लेकिन टेस्ट में उनके रिकॉर्ड की ओर एक बल्लेबाज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। ये खिलाडी और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के जो रूट हैं। रूट को पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में रनों की मशीन माना जाता है। रूट के नाम अब 131 टेस्ट मैचों में 11122 रन हो चुके हैं। 

3-4 साल और रखनी होगी फॉर्म बरकरार

रूट 50 से ज्यादा की औसत से खेलते हैं। सचिन के 15921 रनों से रूट 4800 रन पीछे हैं। अगर अगले 3-4 साल रूट अपनी अच्छी फॉर्म और फिटनेस को बरकरार रखते हैं तो वो सचिन से आगे जा सकते हैं। लेकिन ये काफी मुश्किल भी रहने वाला है। बता दें कि सचिन ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल