1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: अंग्रेज बल्लेबाज ने किया सबसे बड़ा करिश्मा, ODI में सबको छोड़ दिया पीछे

IND vs ENG: अंग्रेज बल्लेबाज ने किया सबसे बड़ा करिश्मा, ODI में सबको छोड़ दिया पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 09, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 04:59 pm IST

IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही वनडे में बड़ा कीर्तिमान बन गया।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड कटक में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और बेन डकेट ने पारी का शानदार अंदाज में आगाज किया। दोनों 10 ओवर में 75 रन ठोक डाले। अगले ओवर में बेन डकेट शानदार अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे लेकिन इसी ओवर की 5वीं गेंद पर इंग्लैंड को पहला बड़ा झटका उस वक्त लगा जब डेब्यूटेंट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप साल्ट को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बेन डकेट भी 16वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के स्कोर को 27 ओवर में 150 रन तक ले गए। 

रूट ने जड़ा शानदार अर्धशतक

इंग्लैंड को तीसरा बड़ा झटका हर्षित राणा ने हैरी ब्रूक के रुप में 30वें ओवर में दिया। ब्रूक सिर्फ 31 रन बना सके। ब्रूक के आउट होने के बाद रूट और कप्तान जोस बटलर ने क्रीज पर टिकते हुए 35 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। इसके कुछ देर बाद ही जो रूट अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। रूट ने वनडे में अपना 40वां अर्धशतक जड़ने का बड़ा कारनामा किया। इसके साथ ही धाकड़ बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में बड़ा करिश्मा कर दिया।

सबको छोड़ा पीछे 

दरअसल, जो रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ने के साथ ही इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान रच दिया। रूट ने इयान मोर्गन का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए वनडे में 55 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था जबकि रूट के नाम अब छप्पन 50+ स्कोर हो गए हैं। रूट ने वनडे में 40 अर्धशतक जड़ने के अलावा 16 शतक भी जड़े हैं। 

वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  • 56 - जो रूट
  • 55 - इयोन मोर्गन
  • 39 - इयान बेल
  • 38 - जोस बटलर
  • 34 - केविन पीटरसन

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए 173 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 47.55 के औसत से 6610 रन बनाए हैं। ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामलें में अब रूट ने शिखर धवन और विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है। रूट 69 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल