1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन में नहीं मिला था इस खिलाड़ी को भाव, अब सनराइजर्स के लिए खेली तूफानी पारी, 86 गेंदों में खत्म हुआ मैच

IPL ऑक्शन में नहीं मिला था इस खिलाड़ी को भाव, अब सनराइजर्स के लिए खेली तूफानी पारी, 86 गेंदों में खत्म हुआ मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 06, 2026 07:40 am IST,  Updated : Jan 06, 2026 07:40 am IST

SA20 में 5 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

Jonny Bairstow- India TV Hindi
जॉनी बेयरस्टो Image Source : AP

साउथ अफ्रीका में इस वक्त वहां का घरेलू टी20 लीग SA20 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 5 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया है, जिसे सनराइजर्स की टीम ने 10 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में सनराइजर्स के लिए जॉनी बेयरस्टो और क्विंटन डी कॉक ने तूफानी पारी खेली। आपको बता दें कि बेयरस्टो को पिछले महीने हुए IPL के मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। उस ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे।

86 गेंदों में सनराइजर्स की टीम ने हासिल किया 177 रन का टारगेट

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप के सामने 177 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को सनराइजर्स की टीम ने 14.2 ओवर (86 गेंदों) में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस रन चेज में क्विंटन डी कॉक और जॉनी बेयरस्टो की भूमिका काफी अहम रही। डी कॉक ने 41 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और छह छक्का लगाया। वहीं बेयरस्टो ने भी शानदार पारी खेली।

जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंदों में बनाए नाबाद 85 रन

इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने मैच में 45 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान 8 चौके और छह छक्के लगाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.89 का रहा। डी कॉक और बेयरस्टो की इस पारी के बदौलत ही सनराइजर्स की टीम ने 177 रन के बड़े टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। इस सीजन यह SEC के लिए तीसरी जीत है।

SA20 2025-26 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है सनराइजर्स की टीम

SA20 के जारी सीजन के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वहां ट्रिस्टन स्टब्स की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टन केप की टीम पांच मैचों में तीन जीत के साथ पहले नंबर पर हैं, उनके खाते में फिलहाल 17 अंक हैं। वहीं प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम  पांच मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ पांचवें नंबर पर है। दूसरे नंबर पर जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम है, उन्होंने अब तक 4 मैचों में से 3 मैच जीते हैं और उनके खाते में फिलहाल 15 अंक हैं।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर! अचानक बदला कप्तान, श्रेयस अय्यर को मिली टीम की कमान, धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन बेन स्टोक्स और मार्नश लाबुशेन के बीच तीखी नोकझोंक, VIDEO वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल