1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर ऐसा करने वाले बने पहले अंग्रेज विकेटकीपर, बेहतरीन पारी से इंग्लैंड को दिलाई जीत

जोस बटलर ऐसा करने वाले बने पहले अंग्रेज विकेटकीपर, बेहतरीन पारी से इंग्लैंड को दिलाई जीत

 Published : Jun 07, 2025 07:52 am IST,  Updated : Jun 07, 2025 07:52 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के जोस बटलर ने दमदार खेल दिखाया है और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।

jos buttler- India TV Hindi
जोस बटलर Image Source : GETTY

England vs West Indies Jos Buttler: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले ने टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 21 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी प्लेयर बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम सिर्फ 167 रन बना सकी। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने 96 रनों की पारी खेली। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए।

नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए जोस बटलर

जोस बटलर ने मैच में 59 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे। वह इंग्लैंड के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। वहीं ओवरऑल वह इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी हैं, जो T20I में नर्वस नाइंटीज का शिकार बने हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन और जॉनी बेयरस्टो T20I में नर्वस नाइंटीज हो चुके हैं।

लियाम डैवसन ने हासिल चार विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जोस बटलर के अलावा जेमी स्मिथ ने 38 रन बनाए। वहीं जैकब बेथेल ने 23 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 188 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। इसके बाद गेंदबाजी में लियाम डैवसन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए और चार ओवर में सिर्फ 20 रन ही दिए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम टिक नहीं पाई। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

वेस्टइंडीज के लिए एविन लुइस ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। रोस्टन चेस ने 24 रन बनाए। इन दो प्लेयर्स को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज अच्छा करने में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। रोवमैन पॉवेल ने भी 13 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 167 रन बना पाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल