1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर के पास इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ने का मौका, साउथ अफ्रीका सीरीज में कर सकते हैं कमाल

जोस बटलर के पास इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ने का मौका, साउथ अफ्रीका सीरीज में कर सकते हैं कमाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 01, 2025 11:04 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 11:04 am IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। इस फॉर्मेट में बटलर 5274 रन बना चुके हैं।

Jos Buttler- India TV Hindi
जोस बटलर Image Source : PTI

2 सितंबर से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के पास इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इयान बेल को पीछे छोड़ने का मौका होगा। बेल इस वक्त वनडे में इंग्लैंड के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं चौथे नंबर पर जोस बटलर का नाम है। बेल को पीछे छोड़कर बटलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं।

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए वनडे में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां 7126 रन के साथ जो रूट का नाम टॉप पर है। वहीं इयोन मोर्गन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। मोर्गन ने अपने करियर में वनडे में 6957 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर इयान बेल का नाम है। बेल ने 5416 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर जोस बटलर हैं, वह अब तक 190 मैचों में 5274 रन बना चुके हैं। बेल से आगे निकलने के लिए बटलर को 143 रन की जरूरत है। पांचवें नंबर पर पॉल कॉलिंगवुड का नाम है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 5092 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • जो रूट: 7126 रन (180 मैच)
  • इयोन मोर्गन: 6957 रन (225  मैच)
  • इयान बेल: 5416 रन (161 मैच)
  • जोस बटलर: 5274 रन (190 मैच)
  • पॉल कॉलिंगवुड: 5092 रन (197 मैच)

हैरी ब्रूक पहले वनडे में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के पास एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने का मौका होगा। वह इस मैच के दौरान वनडे में 1000 रन पूरे कर सकते हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें 53 रन की जरूरत है। ब्रूक अब तक वनडे में 29 मैचों की 29 पारियों में 36.42 के औसत से 947 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह अब तक एक शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। ब्रूक ने वनडे में ये सभी रन 102.15 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

यह भी पढ़ें

ENG vs SA: पहला वनडे मैच कब और कितने बजे से शुरू होगा, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

40 गेंदों में शतक, इस खिलाड़ी ने की आंद्रे रसल की बराबरी, CPL में खेली तूफानी पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल