1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 40 गेंदों में शतक, इस खिलाड़ी ने की आंद्रे रसल की बराबरी, CPL में खेली तूफानी पारी

40 गेंदों में शतक, इस खिलाड़ी ने की आंद्रे रसल की बराबरी, CPL में खेली तूफानी पारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 01, 2025 08:53 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 08:53 am IST

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने CPL में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में आंद्रे रसेल की बराबरी कर ली है।

Tim Seifert- India TV Hindi
टिम सीफर्ट Image Source : AP

CPL 2025 में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सेंट लुसिया किंग्स के लिए खेलते हुए एंटीगुआ एंड बारबुडा रॉयल्स के खिलाफ मैच में तूफानी सेंचुरी लगाई। उन्होंने यह शतक 40 गेंदों में पूरा किया और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में आंद्रे रसल की बराबरी कर ली है। रसल ने 2018 में जमैका तल्लावाह्स के लिए खेलते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 40 गेंदों में शतक लगाया था।

CPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

CPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां आंद्रे रसेल और टिम सीफर्ट के बाद शे होप का नाम है। उन्होंने 2023 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए 41 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं 2016 में आंद्रे रसेल ने 42 गेंदों में शतक लगाया था। उसके बाद 2020 में निकोलस पूरन और 2023 में रहकीम कॉनवेल ने 45-45 गेंदों में शतक जड़ा था।

सीफर्ट के शतक के बदौलत सेंट लुसिया की टीम को मिली आसान जीत

CPL 2025 के 18वें मैच में सेंट लुसिया किंग्स के सामने जीत के लिए 205 रनों का टारगेट था। इस टारगेट को उनकी टीम ने सीफर्ट की तूफानी शतकीय पारी के दमपर 17.5 ओवर में 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। सीफर्ट ने इस मैच में 53 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 125 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 235.85 का रहा। उनके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 17, एकीम ऑगस्टे ने 19 और टिम डेविड ने 23 रनों की पारी खेली।

एंटीगुआ के लिए शाकिब अल हसन ने खेली शानदार पारी

इस मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 204 रन बनाने में कामयाब रही थी। टीम की तरफ से अमीर जांगू और शाकिब अल हसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जांगू ने 43 गेंदों में 56 रन बनाए। वहीं शाकिब अल हसन ने 26 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में फेबियन एलन ने 17 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 38 रन बनाए। सेंट लुसिया की तरफ से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा-जसप्रीत बुमराह सहित इन खिलाड़ियों का हुआ फिटनेस टेस्ट, कौन हुआ पास, जानें यहां

सैम बिलिंग्स की टीम ने लगाई खिताबी हैट्रिक, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को बड़े अंतर से हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल