1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हुआ जोस बटलर का नाम, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पांचवें प्लेयर

रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हुआ जोस बटलर का नाम, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पांचवें प्लेयर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 20, 2025 09:33 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 09:33 pm IST

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस मैच में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

Jos Buttler`- India TV Hindi
जोस बटलर Image Source : PTI

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मैच में एक चौके की मदद से सिर्फ 4 रन बनाए लेकिन इस दौरान उन्होंने वो कारनामा किया जो इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 4 प्लेयर ही कर पाए हैं। आपको बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में यह बटलर के लिए 350वां चौका था। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में वह 172 सिक्स भी लगा चुके हैं।

वनडे और टी-20 में 350 चौके लगाने वाले बल्लेबाज

जोस बटलर वनडे और टी20 दोनों में 350 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उनका नाम रोहित शर्मा, विराट कोहली, पॉल स्टर्लिंग और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। आपको बता दें कि जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 350 चौके पूरे करने वाले वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स का नाम है। उन्होंने 75 मैचों में 225 चौके लगाए हैं। बता दें कि क्राइस्टचर्च में ही खेले गए पहले टी-20 मैच में जोस बटलर ने 25 गेंदों में 29 रन की पारी खेली थी।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 मैच का हाल

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रन से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने  तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। टीम की तरफ से फिल साल्ट ने 56 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में तूफानी अंदाज में 78 रन ठोक दिए। 

टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवर में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई। टिम सेफर्ट ने 39 रन, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 36 रन और मार्क चैपमैन ने 28 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए आदिल रशीद ने 4 विकेट लिए। वहीं ल्यूक  वुड, ब्रायडन कार्स और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट लिए।  सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच  23 अक्टूबर खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने वनडे में किया बड़ा कमाल, इस मामले में तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

29 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका, इस मामले में मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल