हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, जिस वजह से साउथ अफ्रीका ने 282 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने WTC फाइनल से पहले आईपीएल को प्राथमिकता देने के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी जोश हेजलवुड को आलोचना की है।
जोश हेजलवुड WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी सेट अप का हिस्सा थे। उन्हें स्कॉट बोलैंड से पहले टीम में मौका दिया गया था। लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। फाइनल मैच में वह सिर्फ दो विकेट ले पाए। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद मिचेल जॉनसन उनसे काफी खफा हैं। उनका मानना है कि WTC फाइनल से पहले आईपीएल खेलने का उनका फैसला गलत था। जॉनसन का मानना है कि अगर हेजलवुड आईपीएल खेलने की बजाय WTC फाइनल की तैयारी करते तो यह टीम के लिए काफी अच्छा होता।
मिचेल जॉनसन ने ‘वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ को लिखे अपने कॉलम में कहा कि उन्होंने हाल के वर्षों में हेजलवुड के साथ फिटनेस को लेकर समस्या देखी है। नेशनल टीम के साथ तैयारियों के बजाय विलंबित इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी को प्राथमिकता देने के उनके फैसले ने लोगों को चौंका दिया है। आपको बता दें कि मिचेल जॉनसन भी छह आईपीएल सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने इस लीग में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा गेंदबाजी लाइन अप को लगातार मिल रहे मौकों पर भी सवाल उठाया। जॉनसन ने कहा कि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन जैसे सफल 'बिग फोर' गेंदबाजी आक्रमण को भी ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर के लिए निश्चित नहीं माना जा सकता। अगर ये सभी अनुभवी खिलाड़ी सिर्फ एशेज के लिए ही टीम में बने हुए हैं, तो ऐसे में सवाल यह सवाल उठता है कि क्या यह सही मानसिकता है? अब समय आ गया है कि हम भविष्य को अपनाएं और अपने अगले टेस्ट खिलाड़ियों को चुनने में आत्मविश्वास पैदा करें।
(INPUT: PTI)
यह भी पढ़ें
पहले टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मिली जगह
संपादक की पसंद