1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेशी खिलाड़ी तस्कीन अहमद ने मैच के बीच की क्या बेईमानी? हेजलवुड के कैच लेने के दौरान बीच में आए, देखें VIDEO

बांग्लादेशी खिलाड़ी तस्कीन अहमद ने मैच के बीच की क्या बेईमानी? हेजलवुड के कैच लेने के दौरान बीच में आए, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 22, 2026 06:54 pm IST,  Updated : Aug 22, 2026 06:54 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में बांग्लादेशी प्लेयर तस्कीन अहमद और जोश हेजलवुड के बीच उस समय कहासुनी हो गई जब तस्कीन कैच लेने के दौरान हेजलवुड के सामने आ गए जिससे वह आउट होने से बच गए थे।

Josh Hazlewood And Taskin Ahmed- India TV Hindi
जोश हेजलवुड और तस्कीन अहमद Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें इस समय लगी हुई हैं। मैके के ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच का पहला दिन काफी धमाकेदार रहा है, जिसमें कुल 18 विकेट गिरे। बांग्लादेश की टीम जो पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी वह अपनी पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर सिमट गई। वहीं बांग्लादेश टीम की पारी के दौरान एक विवाद भी देखने को मिला जब हेजलवुड अपनी गेंद पर कैच लेने के दौड़े और उनके बीच में तस्कीन अहमद आ गए। इस घटना के होने पर दोनों खिलाड़ियों के बीच में बहस भी देखने को मिली जिसमें बाद में बांग्लादेशी खिलाड़ी तस्कीन को अंपायर ने नॉट आउट भी दिया जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आई।

हेजलवुड के अनुसार तस्कीन जानबूझकर बीच में आए

बांग्लादेश की टीम जब मैके टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो उस समय 28वां ओवर करने के लिए जोश हेजलवुड की तीसरी गेंद जिसका सामना तस्कीन अहमद कर रहे थे वह बाउंसर थी। इस गेंद पर तस्कीन शॉट खेलने के दौरान अपना संतुलन गंवा बैठे और गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर वहीं हवा में चली गई। जोश हेजलवुड कैच पकड़ने के लिए काफी तेजी से सामने की तरफ दौड़े लेकिन इसी बीच तस्कीन अहमद बीच में आ गए जिसके चलते वह कैच नहीं पकड़ सके। हेजलवुड इस घटना के बाद काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने तस्कीन से कुछ कहा भी जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस भी देखने को मिली।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने की ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड की अपील

तस्कीन अहमद के बीच में आने के बाद जहां जोश हेजलवुड काफी गुस्से में नजर आए तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस घटना को लेकर फील्ड अंपायर से ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम के तहत आउट देने की अपील भी लेकिन अंपायर ने ये कहकर खारिज कर दी कि तस्कीन ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। अंपायर के अनुसार जब तस्कीन पिच पर रन के लिए भाग रहे थे तो उस समय उनकी आंखें गेंद की तरफ नहीं थी और ऐसे में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। बता दें कि क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब यानी MCC के अनुसार ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत जब कोई बल्लेबाज जानबूझकर अपने रन लेने के दौरान अपने दौड़ने के रास्ते को बदलकर फील्डिंग टीम को रोकता है या उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करता है तो इस नियम का उल्लंघन माना जाएगा और उसे आउट दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में गेंद से बरपाया कहर, सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया 5 विकेट हॉल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल