Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केन विलियमसन के करियर में 8 साल बाद हुआ ऐसा, लगातार दो पारियों में नहीं कर सके ये काम

केन विलियमसन के करियर में 8 साल बाद हुआ ऐसा, लगातार दो पारियों में नहीं कर सके ये काम

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 25, 2025 08:07 am IST, Updated : Feb 25, 2025 08:07 am IST

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में कीवी टीम के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके जिसमें वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

Kane Williamson- India TV Hindi
Image Source : AP केन विलिसमयन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रावलपिंडी के मैदान पर टूर्नामेंट का छठा मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला गया। ग्रुप-ए के इस मुकाबले में कीवी टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए बांग्लादेश को एकतरफा 5 विकेट से मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में 237 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने रचिन रवींद्र के बल्ले से निकली शतकीय पारी के दम पर 46.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। हालांकि कीवी टीम के लिए जीत के बाद भी जो एक चिंता का विषय है वह उनके अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन का फॉर्म जिसमें वह लगातार दूसरे मुकाबले में भी दहाई के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके।

विलियमसन 8 साल बाद वनडे में लगातार 2 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी क्रम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं जिसमें यदि वह बड़ी पारी खेलते हैं तो उस मैच में कीवी टीम की जीत लगभग पक्का हो जाती है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक विलियमसन का बल्ला खामोश ही दिखाई दिया है। केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जहां सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 5 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। केन विलियमसन ने अपने वनडे करियर में 8 साल बाद ऐसा दिन देखा जब वह लगातार 2 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले साल 2017 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विलियमसन लगातार 2 मैचों में 6 और तीन रनों की पारी खेली थी।

रचिन रवींद्र और टॉम लेथम ने दिलाई न्यूजीलैंड को आसान जीत

न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 237 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, यहां से रचिन रवींद्र ने एक छोर से पारी को संभाला जिसके बाद तीसरे विकेट गिरने पर बल्लेबाजी करने उतरे टॉम लेथम ने उनका बखूबी साथ दिया और न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। कीवी टीम ने सेमीफाइनल में तो अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उन्हें ग्रुप-ए में अभी अपना आखिरी मुकाबला खेलना है जो 2 मार्च को भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर होगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह ग्रुप-ए में पहले नंबर पर खत्म करेगी।

ये भी पढ़ें

WPL 2025: UP ने रोमांचक मुकाबले में RCB को दी मात, पहली बार सुपर ओवर में निकला नतीजा

अंग्रेज ऑलराउंडर लेगा रिटायरमेंट, 6 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा झटके 366 विकेट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement