1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केशव महाराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर

केशव महाराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 29, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 05:51 pm IST

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में स्पिनर केशव महाराज ने इतिहास रच दिया है। महाराज ने टेस्ट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

SA vs ZIM- India TV Hindi
केशव महाराज Image Source : INDIA TV

Keshav Maharaj: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने अपने करियर का एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बन गए हैं। दूसरे दिन के खेल के दौरान 34वें ओवर में केशव महाराज ने जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को आउट कर अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए। उनके इस रिकॉर्ड विकेट के साथ ही साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।

दुनिया के 8वें लेफ्ट आर्म स्पिनर बने

केशव महाराज ने न सिर्फ अपने देश के लिए इतिहास रचा, बल्कि वह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें लेफ्ट आर्म स्पिनर भी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ 7 गेंदबाज ही कर पाए थे। महाराज ने अपने टेस्ट करियर में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब इस मील के पत्थर को हासिल कर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। बता दें, उन्होंने 59 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में 200 विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा किया है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर

  • रंगना हेराथ (श्रीलंका)- 433 
  • डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)- 362 
  • रवींद्र जडेजा (भारत)- 324 
  • डेरेक अंडरवुड (इंग्लैंड)- 297 
  • बिशन सिंह बेदी (भारत)- 266
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 246 
  • तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश)- 237 
  • केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)- 200 

सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही बधाई

केशव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद साउथ अफ्रीका के क्रिकेट क्रिकेट खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट यानी प्रोटियाज मेन ने महाराज को बधाई देते हुए लिखा- इतिहास रच दिया! केशव महाराज ने अपना 200वां टेस्ट विकेट हासिल किया, इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वे पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बन गए। हमारे विश्वस्तरीय बाएं हाथ के स्पिनर के लिए एक यादगार उपलब्धि। यह हमेशा के लिए है, केश! 200 विकेट की उपलब्धि के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि केशव महाराज आगे कितनी जल्दी 250 और 300 विकेट के आंकड़े को छू पाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल