1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आठ बॉल में सात छक्के, कायरन पोलार्ड के तूफान ने सब कुछ किया तहस नहस

आठ बॉल में सात छक्के, कायरन पोलार्ड के तूफान ने सब कुछ किया तहस नहस

 Published : Sep 01, 2025 11:04 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 11:33 pm IST

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कायरन पोलार्ड का विस्फोटक अंदाज एक बार​ फिर से कैरेबियन प्रीमियर लीग में दिखाई दिया।

Kieron Pollard- India TV Hindi
कायरन पोलार्ड Image Source : AP

Kieron Pollard: कायरन पोलार्ड का कहर एक बार फिर गेंदबाजों पर बरपा। उन्होंने एक के ​बाद एक छक्कों की झड़ी सी लगा दी। खास बात ये रही कि उन्होंने आठ बॉल पर सात छक्के ठोक दिए। पोलार्ड ने जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। एक वक्त तो लग रहा था कि गेंदबाज पोलार्ड को गेंदबाजी करने से ही इन्कार कर देंगे। 

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया मुकाबला

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सोमवार रात कायरन पोलार्ड ने गजब की बल्लेबाजी की। मुकाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बना दिए। इसमें सबसे बड़ा योगदान कायरन पोलार्ड का रहा, जिन्होंने तूफानी तरीके से रन बनाए। 

पोलार्ड ने केवल 29 बॉल पर बनाए 65 रन

कायरन पोलार्ड ने केवल 29 बॉल पर ही 65 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से केवल दो चौके आए और उन्होंने आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 224.14 का रहा। उनके अलावा निकोलस पूरन ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 38 बॉल पर 52 रन बना दिए। आखिर के ओवर्स में बल्लेबाजी के लिए उतरे आंद्रे रसेल ने 5 बॉल पर 10 रन की एक छोटी पारी खेली। इसमें एक चौका एक और छक्का शामिल रहा। 

अब कम ही लीग खेलते हैं पोलार्ड

कायरन पोलार्ड अब वेस्टइंडीज के लिए तो नहीं ही खेल रहे हैं, आईपीएल से भी वे रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच जरूर बना रखा है। लेकिन पोलार्ड को जब भी मौका मिलता है, वे बल्लेबाजी करते हैं और ये बताने की कोशिश भी करते हैं कि उनके अंदर रनों की अभी भी भूख है और इसे वे अक्सर शांत करते रहते हैं। 

अंक तालिका में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम पहले नंबर पर

कैरेबियन प्रीमियर लीग के अभी कई मैच बाकी हैं और आने वाले वक्त में पोलार्ड की ओर से कुछ और विस्फोटक पारियां देखने के लिए मिलें तो कोई ताज्जुब की बात नहीं है। अभी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ही अंक ता​लिका में सबसे आगे चल रही है। इस टीम की कप्तानी निकोलस पूरन ही कर रहे हैं। देखना होगा कि इस बार यही टीम विजेता बनेगी, वैसे अभी तक के टूर्नामेंट को देखें तो दावेदारी तो ये टीम काफी मजबूती के साथ पेश कर रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल