1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने KKR को दी 23 रनों से पटखनी, ये 2 खिलाड़ी बने जीत में बड़े हीरो

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने KKR को दी 23 रनों से पटखनी, ये 2 खिलाड़ी बने जीत में बड़े हीरो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 14, 2023 06:11 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 06:17 am IST

IPL 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने केकेआर को 23 रनों से पटकनी दी है।

SRH vs KKR - India TV Hindi
SRH vs KKR Image Source : PTI

KKR vs SRH: IPL 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 23 रनों से पटखनी दी है। हैदराबाद की टीम की लगातार ये दूसरी जीत है। इस मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को जीतने के लिए 229 रनों का टारगेट दिया, जिसे केकेआर की टीम हासिल नहीं कर पाई। हैदराबाद के लिए 2 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 

हैदराबाद ने जीता मैच 

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। नारायण जगदीशन ने जरूर विकेट पर टिकने की कोशिश की, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 26 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 10 रनों का योगदान दिया। कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने बड़ी साझेदारी की। जब ये दोनों ही बल्लेबाज खेल रहे थे। तब केकेआर की जीत निश्चिचत लग रही थी, लेकिन कप्तान राणा के आउट होने के बाद केकेआर की पारी बिखर गई। राणा ने 75 रन और रिंकू सिंह ने 58 रनों की पारी खेली। सुपरस्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट, मार्को जेसन ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मयंक मार्कंडे के खाते में भी दो विकेट गए। 

हैरी ब्रूक ने लगाया शतक 

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 9 रन बनाए। वहीं, कप्तान एडन मार्करम ने 50 रनों की पारी खेली। मार्करम ने हैरी ब्रूक के साथ बड़ी साझेदारी निभाई। ब्रूक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में ही 100 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 32 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 16 रनों का योगदान दिया। इन बल्लेबाजों की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को जीतने के लिए 229 रनों का टारगेट दिया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कोई भी गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी नहीं कर पाया। सभी बॉलर्स ने खूब रन लुटाए। आंद्रे रसेल ने 2.1 के ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाया। 

ऐसा है दोनों ही टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अभी तक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 15 मैचों में केकेआर की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, हैदराबाद सिर्फ 9 मैच ही जीतने में सफल हो पाई है। 

केकेआर की प्लेइंग इलेवन: 

रहमानुल्लाह गुरबाज, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: 

हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल