1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये क्या कर बैठे केएल राहुल, खुद ही कुल्हाड़ी पर मार दिया अपना पैर

ये क्या कर बैठे केएल राहुल, खुद ही कुल्हाड़ी पर मार दिया अपना पैर

 Published : Jul 02, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 05:36 pm IST

KL Rahul: केएल राहुल एक बार फिर से खराब स्ट्रोक खेलकर आउट हो गए। पिछले ही मैच में शतक लगाने वाले राहुल ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और यहीं पर वे घिर गए।

kl rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : GETTY

KL Rahul: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। केएल राहुल फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन चले गए। हालांकि इसके बाद एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन जो झटका केएल राहुल से आउट होने से लगा था, उससे टीम इंडिया उभर नहीं पाई। अगर देखा जाए तो केएल राहुल को आउट करने में इंग्लैंड के गेंदबाजों की कोई भूमिका नहीं थी, राहुल ने खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। 

बहुत धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे केएल राहुल

बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया का पहला विकेट ​तभी गिर गया था, जब टीम का स्कोर केवल 15 रन था और पारी का नौवां ओवर चल रहा था। क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को दो रन पर आउट कर दिया, तब तक राहुल 26 बॉल का सामना कर चुके थे। यानी उनका स्ट्राइक रेट 7.69 का था। ये बात सही है कि टेस्ट में स्ट्राइक रेट ज्यादा मायने नहीं रखता, लेकिन ये इतना भी खराब नहीं होना चाहिए कि सामने वाले गेंदबाज आप पर हावी हो जाए। केएल राहुल के साथ इस मैच में ऐसा ही कुछ हुआ। वे इतने धीमे हो गए कि रन ही नहीं बना पाए। 

इस साल अब तक तीन बार टेस्ट में बोल्ड हो चुके हैं राहुल

केएल राहुल के बारे में ये माना जाता है कि वे टेस्ट में बहुत कम बोल्ड होते हैं। इसके लिए यहां कुछ आंकड़े भी हैं। साल 2020 से लेकर 2024 तक यानी करीब पांच साल के अंतराल में केएल राहुल 39 टेस्ट पारियों के दौरान केवल तीन ही बार बोल्ड आउट हुए थे। लेकिन बात अगर साल 2025 की अब तक की करें तो वे पांच टेस्ट पारियों में ही तीन बार बोल्ड हो चुके हैं। ये कोई अच्छा संकेत नहीं है। हालांकि पिछले ही टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने शतक लगाया था। अब इस पारी में वे आउट हो गए हैं, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि वे दूसरी पारी में कुछ रन बनाएंगे। 

पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में जड़ा था शतक 

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भले ही केएल राहुल 42 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने धमाकेदार तरीके से 137 रन बना थे। इससे टीम इंडिया एक वक्त मजबूत स्थिति में थी और उम्मीद जागी थी कि भारतीय टीम मैच भी जीत जाएगी। हालांकि इंग्लैंड ने इतना अच्छा खेल दिखाया कि उसने बाजी मार ली। अब भारतीय टीम के लिए ये मैच काफी ज्यादा अहम है, इस मैच में हारे तो वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल