1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के लिए ODI क्रिकेट में सिर्फ 4 गेंदबाज ही ले पाए हैट्रिक, इस बॉलर ने 2 बार किया ये कमाल

भारत के लिए ODI क्रिकेट में सिर्फ 4 गेंदबाज ही ले पाए हैट्रिक, इस बॉलर ने 2 बार किया ये कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 21, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 06:15 am IST

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ चार भारतीय गेंदबाज ही हैट्रिक ले पाए हैं। इनमें से दो खिलाड़ी रिटायरमेंट ले चुके हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : TWITTER

भारत ने दुनिया को एक से बढ़कर एक गेंदबाज दिए हैं। इनमें कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद, अनिल कुंबले और जहीर खान के नाम शामिल हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ चार गेंदबाज ही भारत के लिए वनडे क्रिकेट में हैट्रिक ले पाए हैं। वहीं, कुलदीप यादव भारत के लिए एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो बार हैट्रिक ली है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

कुलदीप ने दो बार ली हैट्रिक

भारत के लिए कुलदीप यादव ने पहली हैट्रिक साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान पर ली थी। तब उन्होंने हैट्रिक के लिए मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस के विकेट हासिल किए थे। कुलदीप ने अपनी दूसरी हैट्रिक साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी। तब उन्होंने हैट्रिक के लिए अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और साई होप के विकेट चटकाए थे। 

भारत के वनडे क्रिकेट में ये खिलाड़ी ले चुके हैं हैट्रिक 

भारत के लिए अभी तक वनडे क्रिकेट में चार गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है। चेतन शर्मा ने साल 1987, कपिल देव ने साल 1991 और मोहम्मद शमी ने साल 2019 में हैट्रिक ली थी। इसके अलावा चौथा नाम कुलदीप यादव का है। इन चार प्लेयर्स के अलावा अभी तक और कोई भारतीय बॉलर वनडे क्रिकेट में हैट्रिक नहीं ले पाया है। 

भारत के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

कुलदीप यादव ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने भारत के लिए 8 वनडे मैचों में 34 विकेट, 81 वनडे मैचों में 134 विकेट और 28 वनडे मैचों में 46 विकेट अपने नाम किए हैं। वह सफेद गेंद के क्रिकेट में काफी किफायती साबित होते हैं। दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों को खेलना आसान नहीं है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल