भारतीय टीम को जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, तो सबसे ज्यादा सवाल कुलदीप यादव को मौका नहीं दिए जाने को लेकर सवाल खड़े हुए थे। अब कुलदीप ने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला लिया है, जिसमें वह 24 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच इंग्लैंड में खेली जा रही उनकी घरेलू वन-डे कप टूर्नामेंट में यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा कुलदीप काउंटी चैंपियनशिप में भी यॉर्कशायर के लिए तीन मुकाबले खेलेंगे। अभी श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होना बाकी है जिसमें उनको जगह मिलने की संभावना है, ऐसे में कुलदीप वापस देश लौटेंगे और उसके बाद काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले खेलने के लिए वापस जाएंगे।
मुझे इंग्लिश हालात में खेलना काफी पसंद
कुलदीप यादव को इंग्लैंड के दौरे पर खेले गए तीन वनडे मैचों में से किसी में भी खेलने का मौका नहीं मिला, जिसमें लॉर्ड्स वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद प्लेइंग 11 में कुलदीप को मौका नहीं मिलने पर काफी सवाल उठे थे। काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर की तरफ से खेलने के अपने फैसले को लेकर कुलदीप यादव ने कहा कि मुझे हमेशा से इंग्लिश हालास में खेलने की चुनौती पसंद रही है और मैनेजमेंट से बात करने के बाद, मैं टीम के साथ जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। बता दें कि कुलदीप ने अब तक तीन बार इंग्लैंड का दौरा किया है जिसमें उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में सिर्फ एक मुकाबला साल 2018 में खेलने को मिला था और उस मैच में उन्होंने सिर्फ 9 ओवर्स की गेंदबाजी की थी।
सचिन-युवराज के क्लब का बनेंगे हिस्सा
यॉर्कशायर की तरफ से अब तक एक से एक बेहतरीन दिग्गज भारतीय खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का शामिल है। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल भी इस काउंटी क्लब का हिस्सा रहे हैं, वहीं साल 2025 में रुतुराज गायकवाड ने यॉर्कशायर के साथ करार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों के चलते फैसला वापस ले लिया था। अब कुलदीप यादव पांचवें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे जो यॉर्कशायर की तरफ से खेलेंगे। कुलदीप यादव अब काउंटी चैंपियनशिप में कैसा प्रदर्शन करते हैं इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
रिंकू सिंह के लिए वापसी का मौका, टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो गए थे टीम से बाहर
आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल बाल- बाल चूके, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी रेटिंग में फायदा