1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिंकू सिंह के लिए वापसी का मौका, टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो गए थे टीम से बाहर

रिंकू सिंह के लिए वापसी का मौका, टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो गए थे टीम से बाहर

 Published : Jul 22, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 12:25 pm IST

रिंकू सिंह एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए उन्हें भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। काफी वक्त के बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा।

Rinku Singh- India TV Hindi
रिंकू सिंह Image Source : AP

रिंकू सिंह की एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है। जब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था, तब वे उस टीम के मैंबर थे, इसके बाद टीम से बाहर हो गए। हालांकि इस दौरान उनके परिवार में भी कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन अब वे खेलते हुए नजर आएंगे। रिंकू सिंह के लिए मौका है कि वे टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएं और अपनी जगह पक्की करें। 

टी20 विश्व कप में नहीं चल पाया था रिंकू सिंह का बल्ला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की टीम में रिंकू सिंह थे भले ही, लेकिन उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आ पाए थे। उन्हें कुल चार मैच खेलने का मौका मिल, लेकिन एक भी बार वे अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने छह रन बनाए। इसके बाद जब  नामीबिया से मैच हुआ तो रिंकू ने एक रन बनाया। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वे 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में वे छह रन बनाकर नॉटआउट रहे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका कोई योगदान नहीं था। इसी दौरान रिंकू के पिता का भी निधन हो गया था, इससे उन्हें बड़ा झटका लगा। 

आईपीएल में भी रिंकू की शुरुआत रही खराब

इसके बाद जब मार्च में आईपीएल का आगाज हुआ, तो शुरुआती कुछ पारियों में उनके बल्ले से रन नहीं बने। पहली तीन पारियों में वे दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। हालांकि वे अलग अलग जगह बल्लेबाजी के लिए आते रहे, लेकिन रन नहीं बन रहे थे। हालांकि जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा रिंकू ने अपना फॉर्म वापस पाने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और आउट भी नहीं हुए। 

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से रहे बाहर, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मिलेगा मौका

इसके बाद जब आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के​ लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो वे उसमें शामिल नहीं किए गए थे। लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका दिया गया है। उम्मीद है कि वे सीरीज के सारे मैच खेलेंगे। ऐसे में उनके पास अपनी ज​गह पुख्ता करने का मौका होगा। वे टीम से अंदर बाहर होते रहते हैं, इसे रोकने का चांस रिंकू के पास है। सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। आपको फिर से याद दिला दें कि सीरीज का पहला मैच भारतीय समय अनुसारा शाम चार बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा। करीब आठ बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

तीन साल बाद टीम इंडिया में एंट्री और सीधे बने कप्तान, अब श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

वैभव सूर्यवंशी के लिए अब परीक्षा की घड़ी, जोफ्रा आर्चर वाली रणनीति अपना सकती है जिम्बाब्वे की टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल