1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मशहूर T20 लीग के शेड्यूल को लेकर आई बड़ी खबर, 7 महीने के लिए आगे बढ़ाई गई लीग, सामने आई तारीख

मशहूर T20 लीग के शेड्यूल को लेकर आई बड़ी खबर, 7 महीने के लिए आगे बढ़ाई गई लीग, सामने आई तारीख

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 01, 2025 03:00 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 03:00 pm IST

लंका प्रीमियर लीग के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट ने लंका प्रीमियर लीग यानी LPL को 7 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।

Lanka Premier League- India TV Hindi
लंका प्रीमियर लीग Image Source : @LPLT20

Lanka Premier League: श्रींलका से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट यानी SLC ने लंका प्रीमियर लीग के शेड्यूल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने 1 दिसंबर को जानकारी दी कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) का छठा सीजन अगले साल जुलाई-अगस्त में खेला जाएगा। LPL 2026 का आयोजन 8 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह फैसला टूर्नामेंट के मूल कार्यक्रम में किए गए बदलाव के बाद लिया गया है। पहले यह मशहूर T20 लीग दिसंबर 2025 में आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे सात महीने आगे बढ़ा दिया गया है। 

T20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से टली लीग

टूर्नामेंट में बदलाव का सबसे बड़ा कारण है ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से फरवरी-मार्च 2026 में इस मेगा इवेंट का आयोजन करेंगे। ऐसे में स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पहले से बेहतर और तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रीलंकाई क्रिकेट का उद्देश्य है कि वर्ल्ड कप से पहले सभी स्टेडियमों और आयोजनों का ढांचा पूरी तरह से तैयार हो जाए और किसी भी प्रकार की कमी ना बचे। श्रीलंका में 3 स्टेडियमों में वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन होगा। इनमें कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड और कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल है।

इस साल नहीं होगा आयोजन

LPL श्रीलंका का सबसे लोकप्रिय और शीर्ष घरेलू T20 टूर्नामेंट है, जिसमें 5 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस लीग की लोकप्रियता साल दर साल बढ़ी है और कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने से इसकी अहमियत और भी अधिक बढ़ गई है। लंका प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2020 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक 5 सीजन इस लीग के खेले जा चुके हैं। आखिरी सीजन 1 से 21 जुलाई तक साल 2024 में खेला गया था। जाफना किंग्स डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछले साल फाइनल में गाले मार्वल्स को हराकर लंका प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीता था। यह पहली बार होगा जब पिछले 5 साल में किसी साल इस लीग का आयोजन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:

ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका ने हारकर भी किया करिश्मा, ODI क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल