1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा की तरह ये खिलाड़ी भी कर सकती है मुंबई इंडियंस के लिए कमाल, खुद कही ये बात

रोहित शर्मा की तरह ये खिलाड़ी भी कर सकती है मुंबई इंडियंस के लिए कमाल, खुद कही ये बात

 Edited By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 13, 2023 09:31 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 09:31 pm IST

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है जो लंबे समय तक कप्तानी कर सकती है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : IPL

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को किए गए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक ऐसे खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है जो लंबे समय तक टीम के लिए कप्तानी कर सकती है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। हरमनप्रीत कौर को मुंबई की टीम ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में एंट्री किया था। उनके लिए मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच तीन-तरफा बोली लगाई गई। 

क्या बोली भारतीय कप्तान

MI की टीम में भारतीय क्रिकेट टीम के महिला और पुरुष दोनों टीमों के कप्तान हैं। हरमनप्रीत और रोहित शर्मा दोनों खिलाड़ी मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। एमआई द्वारा खरीदे जाने के कुछ ही समय बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम की तरह खेलना चाहेंगी। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा मुंबई इंडियंस को आईपीएल में अच्छा करते देखा है और अब मेरे पास मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनने का भी मौका है। मुझे उम्मीद है कि हम एक अच्छी टीम बनाएंगे। यह हम सभी के लिए बड़ा अवसर है, जिसका हम अनुभव करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं और साथ ही यह न केवल भारत में बल्कि विश्व क्रिकेट में भी पूरी तरह से महिला क्रिकेट को बदल देगा। यह एक बड़ी पहल है और हम इसके लिए तत्पर हैं। हम सभी मुंबई आ रहे हैं और आशा करते हैं कि हम सभी बेहतर करेंगे। एमआई फैंस हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं और जैसा कि एमआई पुरुष कर रहे हैं, हम उसी तरह योगदान देना चाहेंगे।"

शानदार हैं रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर इस वक्त साउथ अफ्रीका में हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हरमनप्रीत कौर के टी20 करियर पर एक नजर डाले तो उन्होंने 147 मैचों में 28.15 की औसत से 2856 रन बनाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक और 9 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़े

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल