IND vs WI, 2nd T20I लाइव क्रिकेट स्कोर Latest Updates kolkata ball by ball commentary today match live streaming
IND vs WI, 2nd T20I: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले दूसरे T20I मैच में भारत और वेस्टइंडीज एक बार फिर आमने-सामने हैं। वेस्टइंडीज ने दूसरे T20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच के लिए वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है जबकि भारत ने पिछली टीम के साथ ही उतरने का फैसला किया है।भारत पहला T20I मैच 6 विकेट से जीत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का दर्द झेलने के बाद अब वेस्टइंडीज के पास T20 सीरीज में खुद को बनाए रखने का ये आखिरी मौका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (w), रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (c), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, शेल्डन कॉटरेल।