कप्तान यश धुल के दमदार अर्धशतक और गेंदबाजी में विकी ओस्तवाल (5 विकेट) और राज बावा (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका पर 45 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। टीम इंडिया ने कप्तान यश धुल के अर्धशतक की मदद से 46.5 ओवर में 232 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.4 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।