1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. The Hundred 2025: लंदन स्पिरिट का बड़ा फैसला, इनको नियुक्त किया अपना क्रिकेट निदेशक, RCB से है कनेक्शन

The Hundred 2025: लंदन स्पिरिट का बड़ा फैसला, इनको नियुक्त किया अपना क्रिकेट निदेशक, RCB से है कनेक्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 12, 2025 06:58 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 07:01 am IST

आईपीएल 2025 में RCB को चैंपियन बनाने वाले मो बोबाट को अब इंग्लैंड की हंड्रेड लीग में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लंदन स्पिरिट की टीम ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है।

Mo Bobat- India TV Hindi
मो बोबाट Image Source : GETTY

इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड टूर्नामेंट के पांचवें सीजन के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जारी सीजन के बीच लंदन स्पिरिट की टीम ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मो बोबाट को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। आपको बता दें कि बोबाट IPL में RCB के साथ भी यही भूमिका निभाते हैं। मो बोबाट इससे पहले इंग्लैंड टीम के परफॉरमेंस डायरेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में तकनीकी जगत के कुछ लोगों ने मिलकर इस फ्रेंचाइजी की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। अगले सीजन से वह इस टीम के साथ काम करेंगे। हालांकि टीम का नाम लंदन स्पिरिट ही रहेगा।

लंदन स्पिरिट से जुड़ने के बाद मो बोबाट ने दिया बड़ा बयान

बोबाट अक्टूबर में स्पिरिट से जुड़ जाएंगे। लंदन स्पिरिट के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि इस रोमांचक समय पर लंदन स्पिरिट से जुड़ना सम्मान की बात है। इस फ्रेंचाइजी के क्रिकेट भविष्य को आकार देने, एमसीसी और हमारे नए पार्टनर टेक टाइटंस के साथ काम करने के अवसर को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैं मैदान के अंदर और बाहर कुछ खास तैयार करने के बारे में सोच रहा हूं।

लंदन स्पिरिट के चेयरमैन ने जताई खुशी

लंदन स्पिरिट के चेयरमैन जूलियन मेथेरल ने मो बोबाट को लेकर कहा कि आज का दिन लंदन स्पिरिट के लिए काफी खास है। मो बोबाट के पास कमाल की विशेषज्ञता और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रोल को लेकर एक विजन है। उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अब हम स्पष्ट मकसद के साथ एक नए युग की तरफ देख रहे हैं।

तीन में से दो मुकाबले हार चुकी है लंदन की टीम

इस सीजन लंदन स्पिरिट के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्हें पहले मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहां उनकी टीम 80 रन पर सिमट गई थी। लेकिन वेल्श फायर के खिलाफ मैच में उनकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए 8 रनों से जीत दर्ज की। लंदन की टीम इस सीजन तीन मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें से उन्हें दो में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पांचवें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

नई खरीदी हुई कार नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, परिवहन निगम ने भेजा नोटिस; जानें पूरी वजह

IPL 2026 से पहले अश्विन ने फ्रेंचाइजी को बताई जिम्मेदारी, साफ शब्दों में कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल