1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

 Published : Apr 12, 2024 10:57 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 02:54 am IST

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 167 रन बनाए हैं। टीम ने एक समय 94 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आयुष बडोनी की पारी की वजह से ही लखनऊ सम्मानजनक स्कोर बना पाई।

LSG Team- India TV Hindi
LSG Team Image Source : IPL

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए 168 रनों का टारगेट दिया है। टीम के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन बाद में युवा आयुष बडोनी ने दमदार खेल दिखाया और उनकी वजह से ही टीम सम्मानजनक स्कोर बना पाई। लेकिन लखनऊ की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

94 रनों पर ही गंवाए 7 विकेट

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक सिर्फ 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तो जैसे विकेट का पतझड़ लग गया। टीम के लिए देवदत्त पड्डीक्कल 3 रन, मार्कस स्टोइनिस 8 रन, निकोलस पूरन जीरो रन और दीपक हुड्डा ने 10 रन बनाए। कुलदीप यादव के आगे लखनऊ के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। टीम ने 77 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 94 रनों पर लखनऊ के 7 अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इससे टीम की पारी सिमटती हुई नजर आ रही थी।

आयुष बडोनी ने खेली बेहतरीन पारी 

लेकिन फिर आयुष बडोनी और अरशद खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन दोनों प्लेयर्स ने अपने दम पर लखनऊ को संकट से निकाला। आयुष ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं अरशद ने 20 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही लखनऊ की टीम 20 ओवर्स में 167 रन बना पाई। 

पहली बार किया ऐसा कारनामा 

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 100 रनों के अंदर 7 विकेट गंवा दिए और उसके बाद 160 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने 100 रनों के अंदर 7 विकेट गंवाने के बाद 167 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था। हैदराबाद ने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 59 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। अब लखनऊ ने हैदराबाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल